कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। प्रियंका मौर्य ने कहा कि वह जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं।

लखनऊ। कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya) भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बुधवार को वह बीजेपी दफ्तर में देखी गईं। इस दौरान प्रियंका मौर्य ने कहा कि वह जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की बात तो कर रही है, लेकिन उन्हें चुनाव में उतरने नहीं दे रही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने कहा कि मेरी महासभा के लोग और महिलाएं, सब मेरे साथ खड़े हैं। कांग्रेस के धोखे से प्रताड़ित वह उस हर इंसान की आवाज हैं, जिनकी आवाज दबाई जा रही है। सिर्फ 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कहने से काम नहीं चलेगा। हमें हमारा हक भी पार्टी को देना पड़ेगा। महिला कांग्रेस के घोषणा पत्र के कवर पेज के सेंटर में तस्वीर लगाकर उनके साथ धोखा किया गया है।

प्रियंका ने कहा कि मैंने जनता के बीच काफी काम किया था, लेकिन कांग्रेस ने पहले से ही तय कर रखा था कि टिकट किसे देना है। मैं टिकट के लिए योग्य उम्मीदवार थी, लेकिन मुझे टिकट नहीं दिया गया। कांग्रेस 'लड़की हू, लड़ सकती हूं' का नारा तो देती है, लेकिन मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि वह जल्द ही अंतिम फैसला लेंगी।

लगाया था टिकट के बदले घूस मांगने का आरोप
गौरतलब है कि प्रियंका मौर्य ने पिछले दिनों कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस यूपी प्रभारी के सचिव पर टिकट के बदले घूस की मांग करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे एक लैंडलाइन फोन नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने टिकट के लिए पैसे की मांग की, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। पैसे नहीं देने के चलते मुझे टिकट नहीं मिला। 

बता दें कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले अपने 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' अभियान के तहत राज्य भर में 'मैराथन' आयोजित कर रही थी, लेकिन COVID-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव सात चरणों में होगा। 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच मतदान होंगे। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।


ये भी पढ़ें

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य का आरोप, कांग्रेस के टिकट के बदले मांगा गया पैसा

सपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने से डर रही, उनकी हिम्मत नहीं हो रही: CM योगी

Punjab Election 2022: पंजाब में गेमचेंजर की भूमिका में हिंदू वोटर्स, नेताओं में भी पहली बार इतना फोकस