06:54 PM (IST) Feb 10

थोड़ी देर में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला शाम 7:00 बजे विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 के प्रथम चरण के निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में जानकारी देंगे।

05:52 PM (IST) Feb 10

कहां कितने प्रतिशत मतदान

बुलंदशहर में 60.52% मतदान
मेरठ में 55.70% मतदान
आगरा में 56.62% मतदान
बागपत में 61.30% मतदान
मुजफ्फरनगर में 62.09% मतदान
नोएडा में 53.48% मतदान

05:41 PM (IST) Feb 10

सरधना में हंगामा

मेरठ सरधना विधानसभा से गठबंधन के प्रत्याशी अतुल प्रधान को संगीत सोम के समर्थकों ने नारेबाजी करके खदेड़ा। पोलिंग बूथ पर कुछ लोगों के साथ गए थे अतुल प्रधान। संगीत सोम जिंदाबाद के नारे लगाए।

05:22 PM (IST) Feb 10

बागपत में 5 बजे तक 61.30 प्रतिशत मतदान

जनपद बागपत में शाम 5 बजे तक 61.30 प्रतिशत मतदान हुआ है। छपरौली में 57.50 प्रतिशत, बडौत में 62.40 प्रतिशत, बागपत में 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। आखिरी घंटे का मतदान जारी है। कई पोलिंग बूथ पर अभी भी लंबी कतार लगी है। 

05:18 PM (IST) Feb 10

मेरठ में शाम 5 बजे तक 55.70 प्रतिशत वोटिंग

मेरठ की सातों विधानसभाओं में शाम 5 बजे तक 55.70 प्रतिशत वोटिंग हुई है। आखिरी घंटे का मतदान जारी है। कई पोलिंग बूथ पर अभी भी लंबी कतार लगी है। पहले फेज में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। 

05:13 PM (IST) Feb 10

आखिरी घंटे का मतदान जारी

यूपी चुनाव के पहले चरण के आखिरी घंटे का मतदान जारी है। कई पोलिंग बूथ पर अभी भी लंबी कतार लगी है। पहले फेज में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। जयंत चौधरी 6 बजे मथुरा में वोट डालने पहुंचेंगे।

04:52 PM (IST) Feb 10

शाम 6 बजे वोट करेंगे जयंत चौधरी

RLD प्रमुख जयंत चौधरी आखिरी क्षणों में वोट करने मथुरा पहुंचेंगे। वे शाम 6 बजे मतदान करेंगे। रैली करने के कारण वे वोट नहीं डाल पाए थे, जिसको लेकर बीजेपी ने उनको जमकर आड़े हाथों लिया।

04:33 PM (IST) Feb 10

बीजेपी शानदार विजय हासिल करेगी - अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मतदाता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं। पिछली बार बीजेपी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश शानदार विजय हासिल की थी। 
बीजेपी एक बार फिर 300 सीटें जीत कर यूपी में सरकार बनाएगी। अखिलेश यादव के लिए आईटी का मतलब इनकम फ्रॉम टेरर। हिजाब का मुद्दा वोटरों के ध्रुवीकरण के लिए उठाया जा रहा है।

04:20 PM (IST) Feb 10

वोटर्स को जागरुक करने का प्रयास

नोएडा सेक्टर 119 के एक मतदान केंद्र पर एक रेत कलाकार मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। रूपेश सिंह नाम के कलाकार ने बताया कि पिछले चुनाव में भी मैंने मतदाता जागरूकता अभियान में बहुत मेहनत की थी। पूरी रात मेहनत करके मैंने रेत से इसे तैयार किया है। 

Scroll to load tweet…


04:14 PM (IST) Feb 10

कहां कितने प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर में 52.17 प्रतिशत 
मथुरा में 48.91 प्रतिशत 
अलीगढ़ में 45.91 प्रतिशत
हापुड में 51.63 प्रतिशत 
बागपत में 50.61 प्रतिशत
गौतमबुद्धनगर में 47.25 प्रतिशत

03:48 PM (IST) Feb 10

शामली में लोकदल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प

शामली से लोकदल प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प और मारपीट हो गया है। नगर के हिन्दू महिला इंटर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Scroll to load tweet…


03:38 PM (IST) Feb 10

मेरठ में 50 प्रतिशत मतदान भी नहीं

जनपद मेरठ की सातों विधानसभाओं में दोपहर तीन बजे तक 50 प्रतिशत मतदान भी नहीं हुआ है। सातों विधानसभाओं की बात करें तो अभी तक सिर्फ 48.21 प्रतिशत वोट ही पड़े हैं। हालांकि महिलाएं अब घरों से बाहर निकल रही हैं।

03:28 PM (IST) Feb 10

बागपत में तीन बजे तक 50.61% मतदान

बागपत में तीन बजे तक 50.61% मतदान हुआ है। छपरौली विधानसभा में 48.50 प्रतिशत, बडौत विधानसभा में 50 प्रतिशत, बागपत विधानसभा में 53.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। पोलिंग बूथ के बाहर लोग वोट देने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं।

03:21 PM (IST) Feb 10

मथुरा में दोपहर तीन बजे तक 48.91 प्रतिशत मतदान

मथुरा में दोपहर तीन बजे तक 48.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिले की बाकी विधानसभा सीटों की बात करें तो..
81 विधानसभा छाता : 49.05 प्रतिशत
82 विधानसभा मांट : 49.50 प्रतिशत
83 विधानसभा गोवर्धन : 52.90 प्रतिशत
84 विधानसभा मथुरा : 45.30 प्रतिशत
85 विधानसभा बल्देव : 49.10 प्रतिशत

03:12 PM (IST) Feb 10

मस्जिद के लाउडस्पीकर से साइकिल पर वोट देने की अपील

यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इसी बीच मेरठ के भावनपुर थाना अंतर्गत लूबक्सर गांव से साइकिल पर वोट अपील का मामला सामने आया। यह वोट अपील मस्जिद के लाउडस्पीकर से की गई। जिसके बाद इस घटना को लेकर स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में आरोप फरार है। 

02:36 PM (IST) Feb 10

यूपी चुनाव के पहले चरण का मतदान, जानें बड़े अपडेट्स

यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को जारी है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
आइए जानते हैं कि मतदान से जुड़े कई बड़े अपडेट्स

https://hindi.asianetnews.com/uttar-pradesh/latest-update-of-first-phase-polling-in-uttar-pradesh-58-assembly-r72v2v

02:31 PM (IST) Feb 10

शादी से पहले मतदान

यूपी में पहले चरण की वोटिंग जारी है। 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान मुजफ्फरनगर के पोलिंग बूथ से लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर देखनो को मिली। जहां शादी से पहले दूल्हा वोट डालने पहुंचा। जो पोलिंग बूथ पर आकर्षण का केंद्र बन गया। दूल्हे की आज शादी थी लेकिन दुल्हन लाने से पहले दूल्हा अपना फर्ज निभाने के लिए पहुंचा। दूल्हे का नाम अंकुर बालियान है। 

YouTube video player

02:11 PM (IST) Feb 10

बागपत में एक और वीडियो वायरल

बागपत में एक और वीडियो वायरल। आरएलडी समर्थक ने वीडियो वायरल की है। पोलिंग बूथ के भीतर वोट डालने के दौरान का यह वीडियो है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस-प्रशासन वीडियो की जांच करा रही है।

02:07 PM (IST) Feb 10

मथुरा में वोट डालते समय बुजुर्ग की मौत

मथुरा के महावन के नगला पीपरी गांव के रहने वाले नत्थी लाल बघेल की वोट डालते समय अचानक मौत हो गई। 71 साल के नत्थी लाल सुबह 11:30 बजे अपने भतीजे राकेश के साथ मतदान करने गए थे। शाहपुर पोलिंग बूथ पर वोट डाल कर दरवाजे से बाहर निकल रहे थे कि अचानक उनकी मौत हो गई।

01:59 PM (IST) Feb 10

बुजुर्गों का गजब का उत्साह

यूपी चुनाव में पहले चरण का मतदान जारी है। इस दौरान युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। मेरठ में 101 साल की अम्मा ने डाला वोट। उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील की।

Scroll to load tweet…