UP Chunav: तीसरे चरण में 59.83% वोटिंग, अखिलेश यादव, सतीश महाना समेत 627 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद
सार
लखनऊ : यूपी में तीसरे चरण का मतदान खत्म हो गया है। 59.83 फीसदी वोटिंग हुई। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत योगी सरकार के कई मंत्रियों समेत 627 प्रत्याशियों की किस्तम EVM में कैद हो गई है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल से मैदान में उतरे। उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ताल ठोंक रहे हैं। कानपुर की महाराजपुर सीट से योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना मैदान में उतरे। फर्रूखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की पत्नी लुईस खुर्शीद दांव आजमा रही थीं। वहीं कन्नौज की सुरक्षित सीट से आईपीएस की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ रहे असीम अरुण और सिरसागंज सीट से मुलायम के समधी हरिओम यादव बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। साल 2017 में इन 59 सीटों पर बीजेपी गठबंधन को 49 सीट, समाजवादी पार्टी को 8 सीट, कांग्रेस को एक सीट और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली थी।
05:55 PM (IST) Feb 20
जालौन और कन्नौज में मतदान प्रतिशत
जालौन की तीनों विधानसभा में 53.84 प्रतिशत मतदान माधौंगढ़ में 52.62 प्रतिशत मतदान कालपी में 53.20 प्रतिशत मतदान उरई में 55.70 प्रतिशत मतदान
कन्नौज में शाम पांच बजे तक मतदान कन्नौज में 60.94 प्रतिशत मतदान तिर्वा में 61.3 प्रतिशत मतदान छिबरामऊ में 58.6 प्रतिशत मतदान
05:41 PM (IST) Feb 20
कासगंज में मतदान प्रतिशत
कासगंज में शाम पांच बजे तक 59.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। कासगंज - 61.71 फीसदी अमांपुर -57.84 प्रतिशत पटियाली- 57.77 प्रतिशत औसत मतदान- 59.18 प्रतिशत
05:37 PM (IST) Feb 20
सपा का अति आत्मविश्वास ध्वस्त हो गया- जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, अति आत्मविश्वास के साथ सपा चुनाव में उतरी थी तीसरे चरण का चुनाव आते-आते उनका अति आत्मविश्वास धवस्त होता नज़र आ रहा है। PM नरेंद्र मोदी की योजनाएं, योगी आदित्यनाथ के हाथों से वहां पर लागू हुई है, उससे हमें बहुत सारे साइलेंट वोटर मिलने वाले हैं।
05:34 PM (IST) Feb 20
कानपुर में पांच बजे तक 53.42 प्रतिशत मतदान
कानपुर में शाम पांच बजे तक 53.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग में आधे घंटे का वक्त और बचा है। उसके बाद सिर्फ लाइन में लगे लोग ही वोट डाल पाएंगे। सुबह सात बजे से वोटिंग चल रही है और शाम 6 बजे मतदान खत्म हो जाएगा।
05:29 PM (IST) Feb 20
औरेया में पांच बजे तक 58.67% मतदान
औरैया में शाम पांच बजे तक 58.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। औरैया विधानसभा में 56.9 प्रतिशत, दिबियापुर विधानसभा 61.41 फीसदी और बिधूना 57.69 प्रतिशत मतदान पड़े हैं। आखिरी आधे घंटे का मतदान बचा है। मतदान केंद्र पर लोग लाइन में लगे हुए हैं।
05:01 PM (IST) Feb 20
आखिरी घंटे का मतदान
यूपी चुनाव के तीसरे चरण के आखिरी घंटे का मतदान जारी है। शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो जाएगी। उसके बाद सिर्फ लाइन में लगे लोग ही वोट कर पाएंगे। मतदान सुबह सात बजे से चल रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, सतीश महाना समेत कई दिग्गज किस्मत आजमा रहे हैं।
04:12 PM (IST) Feb 20
वोट देने पहुंचे अस्पताल में भर्ती मरीज
फिरोजाबाद के ओम हॉस्पिटल में भर्ती 11 मरीज वोट देने पहुंचे। जिला प्रशासन की तरफ से यह पहल किया गया। डॉ. गौरव अग्रवाल और डॉ. पूनम अग्रवाल ने व्हीलचेयर मंगाकर खुद मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाया और उनके पोलिंग बूथ तक पहुंचने की व्यवस्था की।
03:59 PM (IST) Feb 20
तीन बजे तक 48.81 प्रतिशत मतदान
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान जारी है। पोलिंग बूथ पर वोट डालने लोग पहुंच रहे हैं। 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक कुल औसतन मतदान 48.81 प्रतिशत हुआ है।
03:52 PM (IST) Feb 20
जालौन, मैनपुरी और फर्रुखाबाद में मतदान प्रतिशत
विधानसभा माधौंगढ़ क्षेत्र - 46.90 प्रतिशत कालपी क्षेत्र - 44.20 प्रतिशत उरई - 49.5 प्रतिशत
मैनपुरी में तीन बजे तक 52.51 फीसदी मतदान मैनपुरी - 50.26% भोगांव - 50.79% किशनी - 52.69% करहल - 56.02%
03:51 PM (IST) Feb 20
कानपुर में तीन बजे तक 43.25 % मतदान
बिल्हौर - 49.53 प्रतिशत बिठूर - 46.34 प्रतिशत कल्याणपुर - 43 प्रतिशत गोविंद नगर - 43.37 प्रतिशत सीसामऊ - 43 प्रतिशत आर्यनगर - 35 प्रतिशत किदवई नगर - 40.5 प्रतिशत कैंट - 40.30 प्रतिशत महाराजपुर - 45 प्रतिशत घाटमपुर - 46.50 प्रतिशत
03:46 PM (IST) Feb 20
तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
कासगंज में तीन बजे तक 50.74% मतदान 100 कासगंज - 53.55% 101 अमांपुर - 48.61% 102 पटियाली- 50.08%
महोबा में 3:00 बजे तक 51.71 % मतदान विधानसभा महोबा- 5164% विधानसभा चरखारी- 51.79%
इटावा में 3 बजे तक 50.42% मतदान हुआ इटावा सदर में 51.8 % जसवंतनगर में 50.46% भरथना में 49%
03:11 PM (IST) Feb 20
दिव्यांग मतदाताओं को सहारा
तीसरे चरण का मतदान जारी है। झांसी में मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की भरपूर मदद की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं के वोट डलवाने में सिविल डिफेंस वॉलंटियर पूरी सहायता कर रहे हैं। वोट देने आए दिव्यांग मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
Scroll to load tweet…
02:52 PM (IST) Feb 20
ललितपुर में शांतिपूर्ण मतदान
तीसरे चरण के अंतर्गत जनपद ललितपुर में मतदान केंद्र पर कोविड से सुरक्षा का पूर्ण पालन कराया जा रहा है। मतदान केंद्र पर थर्मल स्कैनिंग सहित मास्क का वितरण किया जा रहा है।
Scroll to load tweet…
02:13 PM (IST) Feb 20
तीसरे चरण के सभी 16 जिलों में वोटिंग
औरैया में एक बजे तक 35.3 प्रतिशत एटा में 42.24 फीसदी इटावा में 37.27 प्रतिशत फर्रूखाबाद में 35.04 प्रतिशत फिरोजाबाद में 38.24 फीसदी हमीरपुर में 35.82 प्रतिशत हाथरस में 36.61 फीसदी जालौन में 37.50 प्रतिशत वोटिंग झांसी में 32.83 फीसदी मतदान कन्नौज में 37.78 फीसदी कानपुर देहात में 34.40 फीसदी कानपुर नगर में 28.50 प्रतिशत मतदान कासगंज में 37.62 फीसदी ललितपुर में 42.12 प्रतिशत महोबा में 38.12 फीसदी मतदान मैनपुरी में 41.14 फीसदी वोटिंग
02:00 PM (IST) Feb 20
सुरक्षाकर्मियों से भिड़े कैबिनेट मंत्री सतीश महाना
यूपी चुनाव के तीसरे चरण के दौरान जरौली में पोलिंग स्टेशन के बाहर सतीश महाना और केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर वहां बीच बचाव करवाया।
Scroll to load tweet…
01:50 PM (IST) Feb 20
कहां कितने प्रतिशत मतदान
इटावा में एक बजे तक 36.27% मतदान सदर विधानसभा: 36.02% जसवंतनगर विधानसभा:- 35.68% भर्थना विधानसभा:- 36.09%
फर्रूखाबाद के 41.24 प्रतिशत मतदान कायमगंज (सु.) - 39.47% अमृतपुर - 40.58% फर्रुखाबाद सदर- 41.61% भोजपुर - 43.29%
बिल्हौर- 35.28 प्रतिशत बिठूर - 32.54 प्रतिशत कल्याणपुर - 24.9 प्रतिशत गोविंद नगर - 28.16 प्रतिशत सीसामऊ - 30 प्रतिशत आर्यनगर - 23 प्रतिशत किदवई नगर- 29 प्रतिशत कैंट - 29 प्रतिशत महाराजपुर - 24.5 प्रतिशत घाटमपुर- 32.88 प्रतिशत
01:24 PM (IST) Feb 20
मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वॉइंट
यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी है। कानपुर के मतदान केंद्रों पर कोविड से सुरक्षा की भरपूर व्यवस्था की गई है। सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो क्लिक कर मतदाता इस पल को यादगार बना रहे हैं।
Scroll to load tweet…
01:13 PM (IST) Feb 20
सपा से जुड़े हैं अहमदाबाद ब्लास्ट के तार - अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कल भी कहा था अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। कारण क्या है? आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान इसलिए बंद है ज़ुबान अखिलेश की बंद है ज़ुबान।
12:54 PM (IST) Feb 20
सपा का चुनाव चिन्ह गायब होने का आरोप
यूपी चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि फर्रुखाबाद जिले के विधानसभा 194 बूथ संख्या 38 पर ईवीएम से उनका चुनाव चिन्ह गायब है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है।