उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति का नारा लेकर उतरी कांग्रेस की एक महिला प्रत्याशी ने यह कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि कांग्रेस संगठन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में महिला शक्ति का नारा लेकर उतरी कांग्रेस की एक महिला प्रत्याशी ने यह कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया कि कांग्रेस संगठन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बदायूं जिले के शेखूपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने फराह नईम (Farah Naeem) को टिकट दिया था। फराह नईम ने गुरुवार को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की और पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दौरान फराह नईम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "महिलाएं बदाऊ कांग्रेस संगठन में सुरक्षित नहीं हैं। मैंने टिकट के लिए दावेदारी की, लड़ाई लड़ी। ओमकार सिंह (कांग्रेस के जिलाध्यक्ष) ने मुझे रोकने के लिए मेरे चरित्र पर कीचड़ उछाले। उनका कहना है कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट नहीं दिया जाए, जबकि कांग्रेस को हर बिरादरी और जाति का वोट चाहिए। ओमकार सिंह ने मेरे लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। धमकाने की कोशिश की। उन्होंने टिकट रोकने की हर कोशिश की।" 

जिलाध्यक्ष ने लगाया चरित्रहीन का आरोप
फराह नईम ने कहा, " ओमकार सिंह जैसे लोग इस संगठन में मौजूद हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा देती हूं। मेरे बारे में बताया गया है कि मेरे पास अपने खाने के लिए भी एक रुपया नहीं है। दूसरा आरोप है कि मैं चरित्रहीन हूं। ऐसे बहुत सारे आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों ने मुझे बहुत आघात पहुंचाया है।"

ओमकार सिंह ने कहा- वह कर रही बदनाम
इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा है कि कांग्रेस में तमाम महिला पदाधिकारी हैं। दो अन्य महिला प्रत्याशी भी हैं। फराह नईम जिस तरह से आरोप लगा रही हैं, उसके कोई रिकार्ड तो दिखाएं। ऐसे बेवजह किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। हमने अगर किसी से कुछ कहा है तो रिकार्ड दिखाएं। वह बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

जनता से पूछा कैसा नेता चाहिए? युवक बोला- 'पहले मैं मायावती का फैन था अब योगीजी का फैन हूं'

Inside Story: अयोध्या विधानसभा में पुरुषों का दबदबा, दलों को नहीं है आधी आबादी पर भरोसा

आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने कही बड़ी बात, UP की बड़ी खबरों में जानिए सबकुछ