यूपी विधानसभा चुनाव में हुए हंगामों की तरह विधान परिषद चुनाव में भी हंगामे देखने को मिल रहे है। एटा में नामांकन और जांच प्रक्रिया के दौरान दोनों ही दिन जमकर बवाल हुआ। वहीं अब दो सदस्य वाली सीट मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट में सपा के साथ सुभासपा प्रत्याशी का भी नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है। जिसके बाद से भाजपा के प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में BJP ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सपा को करारी मात दी है। इन दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं की जंग अभी भी जारी है। दोनों बड़ी पार्टियों के नेताओं की परीक्षा विधानपरिषद चुनाव में और फिर राज्यसभा चुनाव में होगी।
एटा में एमएलसी चुनाव के नामांकन पत्रों को दाखिल करने के बाद अब जांच के दौरान भी बवाल हो गया। कलक्ट्रेट में मंगलवार की सुबह सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट कर दी गई, जिससे अफरातफरी मच गई। सपाईयों ने इसका आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व प्रवक्ता जीशान हैदर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखकर प्रियंका गांधी से भी इस्तीफा लेने की मांग की है। उसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार का ठीकरा सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर फोड़ना बिल्कुल गलत है।
नामाकंन प्रक्रिया के दौरान इटावा-फर्रूखाबाद क्षेत्र में नामांकन के दौरान बीजेपी और एसपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सभी राजनीतिक दलों की नजर कानपुर-बुंदेलखंड की कानपुर-फतेहपुर एमएलसी सीट पर है। एसपी ने एक बार फिर से दिलीप सिंह यादव उर्फ कल्लू यादव पर दांव लगाया है। वहीं बीजेपी ने कानपुर-देहात के जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान पर को उतारा है। एमएलसी चुनाव 2022 में बीजेपी और एसपी के बीच सीधी टक्कर है।
यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हम उम्मीद करते हैं कि अबकी पहले की तरह से झूठ नहीं बोलेगी और अपना वादा पूरा करेगी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के दौरान पर्चा छिनने से नाराज सपा समर्थकों ने उस युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता भी सामने आ गए और दोनों दलों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह हालात को संभाल लिया।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा सरकार बनाने के साथ- साथ 2024 में होने वाले चुनाव के लिए भी बड़ा संदेश देने जा रही है। इस बार भाजपा सरकार युवाओं और महिलाओं को अहम जिम्मेदारियां देकर सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधेगी।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद निषाद पार्टी को कोई जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं। इस पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी और योगी ने गले लगाया है ये हमारे समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत का श्रेय अधिकतर प्रदेश की महिलाओं को जाता है। भाजपा सरकार ने शपथ ग्रहण से पहले ही महिलाओं को ध्यान में रखते हुए आगे का प्लान तैयार कर लिया है।