रहमान ने एक स्टेटमेंट में कहा, "फिल्म प्रेमियों के इस समारोह का हिस्सा बनकर मुझे प्रसन्नता है, बीआईएफएफ में हमारी फिल्म भी दिखाई जाएगी।

मुंबई (Mumbai). ऑस्कर अवार्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) 2019 में प्रस्तुति देंगे। रहमान की फिल्म "99 सांग्स" जिसके कि वह सह लेखक और सह निर्माता हैं, वह नौ अक्टूबर को फिल्म समारोह में दिखाई जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म के कुछ अंश दिखाए जाऐंगे
इस प्रस्तुति में दर्शक इस संगीतमय प्रेम कहानी के कुछ अंश देख सकेंगे। रहमान ने एक स्टेटमेंट में कहा, "फिल्म प्रेमियों के इस समारोह का हिस्सा बनकर मुझे प्रसन्नता है। बीआईएफएफ में हमारी फिल्म भी दिखाई जाएगी। फिल्म का संगीत बहुत खास है और कहानी से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है इसलिए स्क्रीनिंग से पहले ही इसे दर्शकों तक पहुंचाने से मैं खुद को रोक नहीं पाया।"

यह बतौर लेखक और एक निर्माता के रूप में भी रहमान की पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे एक गायक की जिंदगी के इर्दगिर्द घूमती है।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]