MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • शादी के डेढ़ साल बाद रजिस्टर हुई आदर-अलेखा की शादी, बोले- ‘ट्रायल पीरियड खत्म’

शादी के डेढ़ साल बाद रजिस्टर हुई आदर-अलेखा की शादी, बोले- ‘ट्रायल पीरियड खत्म’

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने अपनी शादी के करीब डेढ़ साल बाद मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया है। कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी और मजेदार अंदाज में लिखा- ‘Trial Period Over’।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Sep 24 2026, 09:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

आदर जैन और अलेखा अडवाणी ने अपनी शादी को अब कानूनी तौर पर भी रजिस्टर करा लिया है। दोनों ने 23 सितंबर को मैरिज रजिस्ट्रेशन की तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

आदर-अलेखा ने शेयर कीं तस्वीरें

आदर जैन और अलेखा अडवाणी ने बुधवार को अपनी मैरिज रजिस्ट्रेशन सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ दोनों ने बेहद मजेदार अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। कपल ने लिखा, 'Trial period: OVER. No returns, no exchanges, no take-backs! Officially Mr. & Mrs. Jain!' इसके साथ उन्होंने गणपति बप्पा का शुक्रिया भी अदा किया।

35
Image Credit : instagram

पहले हो चुकी थी शादी की रस्में

दिलचस्प बात यह है कि आदर और अलेखा की शादी की रस्में करीब डेढ़ साल पहले ही हो चुकी थीं। 12 जनवरी 2025 को दोनों ने गोवा में व्हाइट थीम वाली बीच वेडिंग की थी। इसके बाद 21 फरवरी 2025 को मुंबई में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। गोवा की शादी में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए थे। इनमें रिमा जैन, अरमान जैन, नीतू कपूर और करिश्मा कपूर के नाम शामिल हैं।

45
Image Credit : instagram

ऐसे शुरू हुई थी आदर-अलेखा की लव स्टोरी

आदर ने सितंबर 2024 में समुद्र किनारे अलेखा को प्रपोज किया था। इसके बाद नवंबर 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक किया था और उसी महीने रोका सेरेमनी भी हुई थी। अलेखा से पहले आदर जैन का नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा था। नवंबर 2023 में दोनों के अलग होने की पुष्टि हुई थी।

55
Image Credit : instagram

कौन हैं आदर जैन?

आदर जैन, रिमा जैन के बेटे और राज कपूर के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह रणबीर कपूर, करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर के कजिन हैं। आदर ने 2017 में फिल्म ‘कैदी बैंड’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘हैलो चार्ली’ में नजर आए। वहीं अलेखा अडवाणी लंबे समय से आदर के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर चर्चा में रही हैं। अब दोनों ने मैरिज रजिस्ट्रेशन के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कानूनी पहचान भी दे दी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hanuman Ansh Collection Day 48: 48वें दिन कितनी रही 'हनुमान अंश' की कमाई, इन 3 फिल्मों को दिया धोबीपछाड़
Recommended image2
Udta Teer Trailer: ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर धमाकेदार, पाकिस्तानी जासूस की कॉमेडी देख हो जाएंगे लोट-पोट
Recommended image3
जब इन हसीनाओं पर आया गोविंदा का दिल, एक एक्ट्रेस के लिए तोड़ने वाले थे सगाई !
Recommended image4
Bigg Boss फेम रेनु सुधी की हालत गंभीर, ICU में हुईं भर्ती, 5 बार हो चुकी कीमो
Recommended image5
गोविंदा-कोमल रानी पर भड़कीं कश्मीरा शाह! बोलीं- ‘होम ब्रेकर्स को ग्लैमराइज करना बंद करें...’
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved