संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ आखिरकार सेंसर विवाद के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, लेकिन फिल्म की शुरुआत बेहद कमजोर रही। राजनीतिक और वैचारिक मुद्दों पर बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं। अब मेकर्स की निगाहें वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।
संजय दत्त की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘आखिरी सवाल’ लंबे विवाद और देरी के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं थी, जिसका असर इसके शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर साफ देखने को मिला। राजनीतिक और वैचारिक बहसों पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन बेहद धीमी शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म उम्मीद के मुताबिक दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब नहीं रही। खास बात यह है कि हाल के वर्षों में संजय दत्त ज्यादातर मल्टीस्टारर फिल्मों में नजर आए हैं, इसलिए फैंस को इस फिल्म से उनके दमदार सोलो कमबैक की उम्मीद थी। अब सबकी नजरें वीकेंड पर टिकी हैं।

'आखिरी सवाल' की पहले दिन की कमाई
'आखिरी सवाल’ पहले 8 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण फिल्म को समय पर सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया। इसी वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज एक हफ्ते के लिए टाल दी। आखिरकार शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आया।ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन सिर्फ लगभग 40 लाख रुपए की कमाई की। यह आंकड़ा संजय दत्त जैसे बड़े स्टार की फिल्म के हिसाब से बेहद निराशाजनक माना जा रहा है। फिल्म रिलीज से पहले भी ज्यादा चर्चा में नहीं थी और एडवांस बुकिंग भी कमजोर बताई जा रही थी। ऐसे में कम ओपनिंग की उम्मीद जरूर थी, लेकिन फिल्म पहले दिन 1 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।
यह भी पढ़ें : Aakhri Sawal Movie Review: कैसी है संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल'? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
संजय दत्त की सबसे डिजास्टर शुरुआत
'आखिरी सवाल' संजय दत्त की सबसे डिजास्टर शुरुआत करने वाली फिल्म साबित हुई है। यहां तक कि यह उनकी महा-डिजास्टर फिल्म 'द भूतनी' (2025) के ओपनिंग कलेक्शन (लगभग 65 लाख रुपए) को भी नहीं पछाड़ पाई है। जबकि उनकी पिछली 7 फिल्मों ने लगातार शानदार शुरुआत की। उनकी पिछली 7 फिल्मों 'हाउसफुल 5', 'बागी 4', 'धुरंधर; 'द राजा साब', 'धुरंधर द रिवेंज', 'केडी : द डेविल' और 'राजा शिवाजी' ने पहले दिन क्रमशः 24 करोड़ रुपए, 12 करोड़ रुपए, 28 करोड़ रुपए, 53.75 करोड़ रुपए, 102.55 करोड़ रुपए, 3.5 करोड़ रुपए और 11.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें : Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1 :'पति पत्नी और वो 2' का बुरा हाल! पहले दिन की बस इतनी कमाई
'आखिरी सवाल' संजय दत्त के लिए अहम् फिल्म!
पिछले कुछ वर्षों में संजय दत्त ज्यादातर सपोर्टिंग रोल या विलेन के किरदारों में नजर आए हैं। ऐसे में ‘आखिरी सवाल’ को उनके लिए एक अहम फिल्म माना जा रहा था। इंडस्ट्री और फैंस दोनों की नजर इस बात पर थी कि क्या संजय दत्त अपने दम पर दर्शकों को थिएटर तक ला पाएंगे। हालांकि, शुरुआती आंकड़े उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 30 से 40 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में पहले दिन की कमाई मेकर्स के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए शनिवार और रविवार को बड़ी छलांग लगाने की जरूरत होगी। अगर वीकेंड पर ऑडियंस रिस्पॉन्स बेहतर नहीं रहा, तो फिल्म के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
