KBC 18 Premiere: अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन 10 अगस्त से शुरू हो रहा है. शो के नए प्रोमो में आमिर खान और सनी देओल ने इसकी थीम 'सोचना पड़ेगा' पर सवाल उठाए, जिसका बिग बी ने अपने अंदाज़ में जवाब दिया.

Amitabh Bachchan KBC 18: अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है. KBC 18 का प्रीमियर 10 अगस्त को होगा और पहले ही एपिसोड में हॉट सीट पर बॉलीवुड के दो बड़े सितारे, आमिर खान और सनी देओल नज़र आएंगे. इस बार शो की नई थीम 'सोचना पड़ेगा' रखी गई है, जिस पर मेहमानों ने बिग बी से कुछ सीधे सवाल कर लिए.

प्रोमो में क्या है खास?

सोनी टीवी पर जारी हुए नए प्रोमो में आमिर खान और सनी देओल, अमिताभ बच्चन के सामने बैठे हैं. आमिर सवाल करते हैं कि जब शो ज्ञान का है, तो इसमें इतना सोचना क्यों पड़ेगा? उनका तर्क था कि ज्ञान की बात में सोचने की क्या ज़रूरत है.

आमिर की बात को आगे बढ़ाते हुए सनी देओल ने भी अपने अंदाज़ में कहा कि मामला सीधा होना चाहिए. उनके मुताबिक, "सवाल यहां, जवाब वहां, बात खत्म. इसमें इतना क्या सोचना?"

बिग बी का जवाब, जिसने जीता दिल

दोनों सितारों के सवालों पर अमिताभ बच्चन ने एक हल्की मुस्कान के साथ शानदार जवाब दिया. उन्होंने थीम के पीछे का मतलब समझाते हुए कहा, "सोच कर सोचने में फर्क है." बिग बी ने साफ किया कि जब कोई सोच-समझकर जवाब देगा, तो वो सिर्फ KBC ही नहीं, बल्कि देश का भविष्य भी जीतेगा.

View post on Instagram

ज़ाहिर है, इस जवाब ने दोनों मेहमानों की बोलती बंद कर दी. 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह नया सीजन सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. अब देखना यह होगा कि 'सोचना पड़ेगा' की यह थीम कंटेस्टेंट्स के लिए कितनी चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प साबित होती है.