पिछली बार हिट फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में नज़र आए आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि एक बार फिर वे इस जॉनर में वापसी कर रहे हैं, जिसने उन्हें देश की सबसे कमाऊ फिल्म दी। हम बात कर रहे हैं बायोपिक की। 2016 में आमिर ने रेसलर महावीर फोगाट की बायोपिक 'दंगल' की थी, जिसने दुनियाभर में 2070 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे।

आमिर खान काफी समय से अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में थे और अब उन्होंने आखिरकार एक बड़ा फैसला ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अब भारतपे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर की कहानी पर्दे पर लाएंगे। स्टार्टअप की दुनिया, विवाद और पॉपुलैरिटी से भरी यह कहानी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।कहा जा रहा है कि उन्होंने इस बायोपिक को हरी झंडी दे दी है। यह फिल्म स्टार्टअप की दुनिया, बिजनेस के उतार-चढ़ाव और अश्नीर की पर्सनालिटी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसे लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त बज बनने लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आमिर खान को पसंद आई अश्नीर ग्रोवर की कहानी

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आमिर खान को अश्नीर ग्रोवर की कहानी बेहद पसंद आई है। रिपोर्ट में कहा गया है, "आमिर ने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें बहुत पसंद आई।वे यह फिल्म कर रहे हैं। यह अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। यह काफी रिलेटेबल भी है, क्योंकि अश्नीर आज के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।” यह कहानी स्टार्टअप की दुनिया, संघर्ष और विवादों का एक दिलचस्प मिश्रण होगी।

पहले से मौजूद है अश्नीर ग्रोवर की कहानी की किताब

अश्नीर ग्रोवर की लाइफ की कहानी पहले से ही उनकी किताब ‘Doglapan: The Hard Truth about Life and Start Ups’ में दर्ज है। खुद अश्नीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया था कि इस कहानी पर फिल्म बन रही है। जब उनसे पूछा गया कि उनकी बायोपिक में कौन काम करे, तो उन्होंने कहा था, “पहला ख्याल खान्स या अक्षय कुमार का आता है, लेकिन मैं किसी एक्टर को लेकर बायस्ड नहीं हूं। मेरे लिए कहानी ही असली हीरो है।”

Scroll to load tweet…

कौन करेगा आमिर खान की अगली फिल्म का डायरेक्शन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को राहुल मोदी डायरेक्ट करेंगे और वे ही इसे प्रोड्यूस भी कर सकते हैं। राहुल मोदी इससे पहले 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो यह फिल्म आमिर खान के करियर की एक और अलग और एक्सपेरिमेंटल फिल्म साबित हो सकती है।

कौन हैं अश्नीर ग्रोवर, जिनका रोल करेंगे आमिर खान

अश्नीर ग्रोवर भारतपे के को-फाउंडर और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। वे टीवी शो Shark Tank India में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हुए। उनकी स्ट्रेटफॉरवर्ड पर्सनालिटी, बिजनेस सक्सेस और विवादों ने उन्हें आज के दौर का सबसे चर्चित बिजनेस फिगर बना दिया है।