- Home
- Entertainment
- Aamir Khan Upcoming Movies: वो 6 फ़िल्में, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे आमिर खान!
Aamir Khan Upcoming Movies: वो 6 फ़िल्में, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे आमिर खान!
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की दूसरी फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर आते ही ढेर हो गई है। इसे खुद आमिर ने प्रोड्यूस किया है। वैसे मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की कई फ़िल्में कतार में हैं। डालिए आमिर खान की अपकमिंग मूवीज पर एक नज़र...

1. 3 इडियट्स 2
यह 2009 में आई ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर '3 इडियट्स' की सीक्वल होगी। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म की पुष्टि आमिर खान ने हाल ही में की। उनके मुताबिक़, इसमें रैंचो (आमिर खान), फरहान (आर. माधवन) और राजू (शरमन जोशी) की 10 साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी। हालांकि, ज्यादा डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है।
2. गजनी 2
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर्स अल्लू अरविंद और मधु मंतेना 2008 में आई ब्लॉकबस्टर 'गजनी' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक बार फिर आमिर खान इस फिल्म में वापसी करेंगे। बता दें कि 'गजनी' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भारत की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी।
यह भी पढ़ें : Salman Khan की हीरोइन का ऐसा हाल, चॉल में रहने को मजबूर, ऐसे कर रही गुजारा
3. लाहौर 1947
इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में होंगे। आमिर खान अपने बैनर तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि आमिर फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस भी देंगे। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।
4. अति सुंदर
आमिर खान ने इसी साल अपने बर्थडे पर इस फिल्म की पुष्टि की थी। उन्होंने फिल्म का टाइटल अनाउंस करते हुए कहा था कि बतौर निर्माता उनकी यह फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज होगी। हालांकि, इसके बारे में स्टार कास्ट और डायरेक्टर से जुड़ी अपडेट अभी तक सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : Salman Khan New Movie: साउथ के इस बड़े बैनर संग आ रही सलमान खान की नई फिल्म! यहां पढ़ें पूरी डिटेल
5. दादा साहब फाल्के बायोपिक
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के की बायोपिक का ऐलान कर चुके हैं। फिल्म में आमिर खान लीड रोल निभाएंगे। दावा यह तक किया जा चुका है कि 2026 में यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। हालांकि, अभी तक इस पर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है।
6. अश्नीर ग्रोवर बायोपिक
आमिर खान ने अप्रैल 2026 में भारत पे के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक साइन की। यह फिल्म अश्नीर ग्रोवर की किताब 'दोगलापन : द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट अप्स' पर बेस्ड होगी। राहुल मोदी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।