Aarti Ravi 40 Lakh Maintenance News: अभिनेता रवि मोहन और पत्नी आरती के तलाक मामले में कोर्ट ने 40 लाख की मांग खारिज की। इतना ही नहीं आरती की मां ने रवि पर परिवार को कर्ज में छोड़ने का आरोप लगाया है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती रवि के बीच चल रहा तलाक का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में खबर आई थी कि आरती ने कोर्ट में हर महीने 40 लाख रुपये मेंटेनेंस की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अब इस मामले में आरती की मां और फिल्म निर्माता सुजाता विजयकुमार सामने आई हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े खुलासे किए, जिसके बाद रवि मोहन ने भी सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

'40 लाख सिर्फ आरती के लिए नहीं मांगे थे'

चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए सुजाता विजयकुमार ने कहा कि 40 लाख रुपये की मांग केवल आरती के लिए नहीं थी, बल्कि परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को देखते हुए की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रवि मोहन परिवार को भारी कर्ज में छोड़कर चले गए, जिसकी वजह से बैंक की ओर से नोटिस तक जारी हुआ। सुजाता का दावा है कि इस आर्थिक संकट का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है।

और पढ़ें - दुबई में खरीदी 16 करोड़ की Yacht, R माधवन के पास कई लग्जरी कार और सुपरबाइक्स

बच्चों की फीस और खर्च का किया खुलासा

सुजाता ने बताया कि रवि और आरती के दोनों बेटे आरव और अयान एक अमेरिकी स्कूल में पढ़ते हैं, जहां सालाना फीस करीब 86 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि अदालत ने रवि मोहन को बच्चों की पूरी स्कूल फीस भरने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने अंतरिम राहत के तौर पर आरती को हर महीने 3 लाख रुपये और दोनों बच्चों के लिए 1-1 लाख रुपये प्रति माह देने का आदेश दिया है। बच्चों की अन्य गतिविधियों का खर्च भी रवि को ही उठाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आरती ने कभी रवि को बच्चों से मिलने से नहीं रोका। बल्कि बच्चों से मुलाकात सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने खुद अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

View post on Instagram

रवि मोहन का क्रिप्टिक पोस्ट

सास के आरोपों के बाद रवि मोहन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘सच्चे दोस्तों की तरह मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग अब भी ऐसे काम कर रहे हैं जो अदालत की अवमानना की श्रेणी में आते हैं।’ बिना किसी का नाम लिए उन्होंने आगे लिखा, ‘जब तक मैं जिंदा हूं, हम चारों कभी भी एक ही कमरे में साथ नहीं होंगे। हमेशा खुश रहिए और अपने दोस्तों का चुनाव सोच-समझकर कीजिए।’ इसके अलावा रवि ने अपने माता-पिता और भाई के साथ तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'An Ordinary Man' की झलक परिवार को दिखाई, जिसे परिवार का भरपूर समर्थन मिला।

और पढ़ें - शहनाज गिल का 3BHK मुंबई हाउस, मिनिमलिस्ट तरीके से किया होम डेकोर, देखें इनसाइड फोटोज

15 साल शादी पर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई फैमिली कोर्ट ने जुलाई में आरती रवि की 40 लाख रुपये प्रति माह की मांग को स्वीकार नहीं किया। हालांकि कोर्ट ने अंतरिम आदेश में रवि मोहन को आरती को 3 लाख रुपये प्रति माह देने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने साफ कहा कि बच्चों को अपने पिता से मिलने से नहीं रोका जाएगा। बता दें, रवि मोहन और आरती रवि ने जून 2009 में शादी की थी। करीब 15 साल साथ रहने के बाद रवि ने सितंबर 2024 में अलग होने का ऐलान किया था। बाद में आरती ने दावा किया कि तलाक की घोषणा उनकी जानकारी और सहमति के बिना की गई थी।