अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म धमाल 4 का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। इसी बीच आपको उनकी पिछली 5 फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितना कमाया...
अजय देवगन अपनी हालिया रिलीज फिल्म धमाल 4 की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 13.75 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की है। इसी मौके पर आपको अजय की पिछली 5 फिल्मों की पहले दिन की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात ये है कि इन लिस्ट मूवीज में एक ऐसी फिल्म भी शामिल है, जो रिलीज के पहले दिन 2 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी, जबकि दूसरी फिल्मों ने ठीकठाक शुरुआत कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। आइए जानते हैं अजय की पिछली 5 फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन के बारे में...
अजय देवगन की लास्ट 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन?
अजय देवगन काफी समय से कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। पिछले कुछ सालों में उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई, इनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर खास दम नहीं दिखा पाई।
1. फिल्म दे दे प्यार दे 2
2025 में आई अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले दिन 9.11 करोड़ का बिजनेस किया था। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित, लव रंजन और तरुण जैन द्वारा लिखित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अजय के साथ आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में थे। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 104.67 करोड़ कमाए थे।

2. फिल्म सन ऑफ सरदार 2
अजय देवनग की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 भी जलवा नहीं दिखा पाई। 2025 में आई इस फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ का कारोबार किया था। डायरेक्टर विजय कुमार अरोड़ा की इस फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा और साहिल मेहता थे। 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने कुल 60.90 करोड़ कमाए थे।
3. फिल्म रेड 2
2025 में आई अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ से अपने खाता खोला था। डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता की इस क्राइम थ्रिलर में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी थे। 120 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 243.06 करोड़ का बिजनेस किया था।

4. फिल्म आजाद
अजय देवगन की 2025 में आई फिल्म आजाद महा डिजास्टर साबित हुई। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की इस फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ कमाए थे। अमन देवगन और राशा थडानी की इस को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने टोटल 9.17 करोड़ कमाए थे।
5. फिल्म सिंघम अगेन
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन 2024 में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस मल्टीस्टारर एक्शन मूवी ने पहले दिन 43.50 करोड़ का बिजनेस किया था। करीना कपूर, अर्जुन कपूर,जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और सलमान खान की इस फिल्म का बजट 375 करोड़ था और इसने 389.64 करोड़ का कारोबार किया था।
