Ajay Devgn को मिली नई हॉरर फिल्म, जानिए क्या होगा नाम, कहां होगी शूटिंग?
Ajay Devgn Upcoming Movie: अजय देवगन एक बार फिर हॉरर जॉनर में हाथ आजमाने जा रहे हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो पिछली बार आर. माधवन के साथ 'शैतान' जैसी सफल हॉरर थ्रिलर फिल्म दे चुके अजय देवगन को नई हॉरर फिल्म मिली है, जिसकी डिटेल सामने आ गई है।

क्या होगा अजय देवगन की नई हॉरर फिल्म का नाम?
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "मेकर्स फिल्म का नाम ‘गृह प्रवेश’ रखने पर विचार कर रहे हैं। एक और टाइटल ‘वास्तु शास्त्र’ भी उनके ध्यान में है। लेकिन उन्हें ‘गृह प्रवेश’ फिल्म और उसकी कहानी के लिए ज्यादा सही लग रहा है। इस पर अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।"
कहां होगी अजय देवगन की अपकमिंग हॉरर फिल्म की शूटिंग?
रिपोर्ट में आगे लिखा है, ""अजय देवगन इस फिल्म की शूटिंग UK (यूनाइटेड किंगडम) में शुरू से अंत तक एक ही शेड्यूल में करेंगे। टीम पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रही है ताकि तय समय में शूट पूरा किया जा सके।"
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 6 Collection: 'धुरंधर 2' ने 6 दिन में 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, अब बस 8 फ़िल्में आगे
अजय देवगन की नई हॉरर फिल्म का डायरेक्टर कौन?
अजय देवगन की अपकमिंग हॉरर फिल्म का डायरेक्शन रोहित जुगराज चौहान करेंगे।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘जेम्स’ (2005) से की और ‘सुपरस्टार’ (2008) जैसी फिल्में बनाई। इसके बाद उन्होंने पंजाबी सिनेमा में ‘सरदार जी’ और ‘सरदार जी 2’ जैसी हिट फिल्में दीं।
अजय देवगन की 'भूत' से रोहित जुगराज चौहान का कनेक्शन
हाल ही में रोहित जुगराज चौहान ने म्यूजिकल थ्रिलर वेब सीरीज ‘चमक’ का डायरेक्शन किया, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल, मनोज पाहवा और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए। खास बात यह है कि रोहित जुगराज चौहान पहले राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘भूत’ में असिस्ट कर चुके हैं। यही फिल्म अजय देवगन की हॉरर जर्नी की शुरुआत भी थी। अब दोनों फिर से इसी जॉनर में साथ आ रहे हैं।
अजय देवगन पहले हॉरर जॉनर की इन फिल्मों में दिखे
अजय देवगन को पहले भी हॉरर जॉनर की फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। इनमें 'भूत', 'काल', 'गोलमाल अगेन' और शैतान शामिल हैं। खास बात यह है कि ये सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। माना जा रहा है कि अजय कीई नई हॉरर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।
यह भी पढ़ें : 800 करोड़ क्लब में देश की ये 16 फ़िल्में, इनमें 'धुरंधर 2' समेत बॉलीवुड की 10, देखें पूरी लिस्ट
अजय देवगन अपकमिंग फ़िल्में
अजय देवगन की अन्य आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें 'धमाल 4', 'दृश्यम 3', 'रेंजर' और 'गोलमाल 5' भी शामिल हैं। ये फ़िल्में 2026 और 2027 में रिलीज होंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।