Akshay Kumar: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' के हाथ एक नया प्रोजेक्ट सामने आया है। वो फरहान अख्तर और नीरज पांडे की मूवी का हिस्सा बनेंगे। हालांकि इस मूवी में उनका रोल ज्यादा नहीं होगा। वो एक अहम कैमियो में दिखेंगे।

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और अब वह सितंबर में 'हैवान' में नजर आएंगे। इसी बीच खबर है कि अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और निर्देशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरडी बर्मन की बायोपिक का भी हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल लीड नहीं, बल्कि एक खास कैमियो होगा।

'डॉन 3' के बाद फरहान ने शुरू किया नया प्रोजेक्ट

फरहान अख्तर लंबे समय से 'डॉन 3' को लेकर चर्चा में थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग में देरी के बाद उन्होंने अपना फोकस दिग्गज संगीतकार राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) की बायोपिक पर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे, जबकि फरहान इसमें आरडी बर्मन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अक्षय कुमार करेंगे अहम कैमियो

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं। हालांकि उनका स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं होगा, लेकिन उनका कैमियो कहानी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि वह किस किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने भी उनके रोल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

फरहान अख्तर निभाएंगे आरडी बर्मन का किरदार

फिल्म में फरहान अख्तर महान संगीतकार आरडी बर्मन का किरदार निभाएंगे। आरडी बर्मन ने हिंदी सिनेमा को 'दम मारो दम', 'महबूबा महबूबा', 'चुरा लिया है तुमने', 'ओ हसीना जुल्फों वाली' और 'ये शाम मस्तानी' जैसे कई यादगार गीत दिए हैं। उनकी जिंदगी और संगीत के सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

और पढ़ें: Don 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह ने खरीदी नई कार, कीमत कई स्टार्स की फीस से ज्यादा

नीरज पांडे के निर्देशन में बनेगी फिल्म

'स्पेशल 26', 'बेबी', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'अ वेडनेसडे' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके नीरज पांडे इस बायोपिक को डायरेक्ट करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में आरडी बर्मन के निजी और पेशेवर जीवन के कई अनसुने पहलुओं को भी दिखाया जाएगा।

अक्षय कुमार के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी फिल्म 'हैवान' सितंबर में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह आने वाले महीनों में कई अन्य फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम करने वाले अक्षय हर साल कई रिलीज देने वाले चुनिंदा सितारों में शामिल हैं।

और पढ़ें: अजय देवगन कर रहे TV डेब्यू! जल्द होस्ट करेंगे क्राइम बेस्ड शो, जानें डिटेल