अक्षय कुमार कॉमेडी की दुनिया में फिर लौट रहे हैं। करीब 14 साल बाद वे डायरेक्टर साजिद खान के साथ नई फिल्म ला रहे हैं। इस कॉमेडी में आर. माधवन, दिशा पाटनी और श्रिया सरन सरन भी नजर आएंगे।
अक्षय कुमार और डायरेक्टर साजिद खान की चर्चित जोड़ी करीब 14 साल बाद एक बार फिर साथ आने वाली है। दोनों की नई फिल्म एक अनटाइटल्ड कॉमेडी होगी, जिसे बड़े स्केल पर तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में आर. माधवन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय और माधवन इससे पहले 2025 की केसरी चैप्टर 2 में आमने-सामने दिखे थे, लेकिन इस बार दोनों कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी और 'दृश्यम' फेम श्रिया सरन भी रोमांटिक लीड्स के तौर पर शामिल हैं। प्रोड्यूसर एकता आर. कपूर के इस प्रोजेक्ट की शूटिंग लंदन में इस साल के अंत या 2027 की शुरुआत में शुरू होने की खबर है।
अक्षय कुमार और साजिद खान 14 साल बाद फिर साथ आ रहे
अक्षय कुमार और साजिद खान की जोड़ी ने 'हे बेबी', 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है। अब 'हाउसफुल 2' के करीब 14 साल बाद दोनों एक बार फिर कॉमेडी प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। नई फिल्म को एक आउट एंड आउट एंटरटेनर के तौर पर तैयार करने की योजना है। आर. माधवन इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की पिछली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' थी, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के विरोधी किरदार निभाए थे। नई फिल्म में उनका रिश्ता बिल्कुल अलग होगा और दोनों एक कॉमेडी सेटअप में नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब माधवन साजिद खान की फुल फ्लेज्ड कॉमेडी का हिस्सा बनेंगे।
साजिद खान की फिल्म की कहानी कैसी होगी?
रिपोर्ट के मुताबिक यह “गलतफहमियों पर आधारित मजेदार कॉमेडी” होगी, जिसकी कहानी अधेड़ उम्र के पुरुष किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म को सामान्य सिचुएशनल कॉमेडी के मुकाबले बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स में एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, “माधवन कॉमेडी में बेहतरीन हैं, लेकिन उन्होंने इससे पहले इस तरह का किरदार नहीं निभाया है।”
दिशा पाटनी और श्रिया सरन सरन के रोल क्या होंगे?
फिल्म में दिशा पाटनी और श्रिया सरन सरन भी शामिल हैं। दोनों एक्ट्रेसेस अक्षय कुमार और आर. माधवन के अपोजिट रोमांटिक लीड्स निभाएंगी। यानी कॉमेडी के साथ फिल्म में रोमांस का एंगल भी देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लंदन में शुरू हो सकती है। अक्षय कुमार पहले 'सामुक' का काम पूरा करेंगे, जिसके बाद वह इस फिल्म को स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में शूट कर सकते हैं। वहीं साजिद खान फिलहाल 'हीरो की हॉररिन' पर काम कर रहे हैं, जिससे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा डेब्यू कर रहे हैं।
