अक्षय कुमार की पत्नी गुस्से में क्या करती है? शादी के 25 बाद सबसे बड़ा खुलासा
अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर जलवा दिखाने के साथ अब टीवी पर भी धमाल मचाने की तैयारी में हैं। उनका गेम शो व्हील ऑफ फॉर्चून शुरू होने जा रहा है। इसी बीच हाल में आए एक प्रोमो में अक्षय ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के गुस्से को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।

अक्षय कुमार का टीवी रियलिटी शो
अक्षय कुमार टीवी पर एक नया रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्चून लेकर आ रहे हैं। इस शो की शुरुआत सोनी टीवी और सोनी लीव पर 27 जनवरी से होने जा रही है। इस शो के प्रोमो भी आना शुरू हो गए हैं।
पत्नी को लेकर अक्षय कुमार का खुलासा
हाल ही में शो व्हील ऑफ फॉर्चून के एक प्रोमो में अक्षय कुमार पत्नी के गुस्से को लेकर खुलासा करते नजर आए। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें कैसे पता चलता है कि पत्नी गुस्से में हैं। उन्होंने बताया कि जब वे रात में सोने जाते है और उनके साइड वाला बैड गिला होता है। वो समझ जाते हैं ट्विंकल गुस्से हैं। उन्होंने बताया कि ट्विंकल गद्दे पर पानी डाल देती हैं।
अक्षय-ट्विंकल की शादी को कितने साल हुए?
अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ फॉर्चून के प्रोमो में बताया कि उनकी शादी को 25 साल हो गए हैं। कपल ने जनवरी 2001 में लव मैरिज की थी। बताया जाता है कि शादी से पहले दोनों सालभर तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं। ऐसा उन्होंने सास डिंपल कपाड़िया के कहने पर किया था।
अक्षय-ट्विंकल के कितने बच्चे?
अक्षय-ट्विंकल के बच्चों की बात करें तो उनके 2 बच्चे हैं- बेटा आरव और बेटी नितारा। कपल के दोनों ही बच्चे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। आरव विदेश में पढ़ाई कर रहा है और उसे बॉलीवुड इंडस्ट्री और एक्टिंग में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। वहीं, बेटी अभी स्कूल में पढ़ रही है।
अक्षय-ट्विंकल की साथ वाली फिल्में
अक्षय-ट्विंकल ने साथ में ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। दोनों ने 1999 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी में साथ काम किया था। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों फिल्म जुल्मी में नजर आए थे। हालांकि, दोनों ही फिल्में खास नहीं रही थी।
अक्षय-ट्विंकल वर्कफ्रंट
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्मों में लगातार एक्टिव हैं। 2026 में उनकी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, ट्विंकल आखिरी बार 2001 में आई फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने शादी की और फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं। वे कुछ फिल्मों की प्रोड्यूसर भी रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।