- Home
- Entertainment
- RAAKA Star Cast Fees: अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल, फीस बजट की 25% रकम, दीपिका पादुकोण से 7 गुना!
RAAKA Star Cast Fees: अल्लू अर्जुन का ट्रिपल रोल, फीस बजट की 25% रकम, दीपिका पादुकोण से 7 गुना!
Allu Arjun Upcoming Movie RAAKA का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ। इसके बाद से फिल्म लवर्स का एक्साइटमेंट चरम पर है। इस बीच लीड स्टार कास्ट की फीस और फिल्म के बजट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानिए सबकुछ...

कितना है अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' का बजट?
RAAKA इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट करीब 700 करोड़ रुपए है। फिल्म को Sun Pictures प्रोड्यूस कर रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्केल और स्टारकास्ट को देखकर यह एक ग्रैंड प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
RAAKA के लिए अल्लू अर्जुन की फीस कितनी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए करीब 175 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। खास बात यह है कि वे कथिततौर पर इस फिल्म में तीन अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ सकते हैं—एक पुलिस ऑफिसर, एक हाफ-ह्यूमन हाफ-मॉन्स्टर और एक इन दोनों का पिता। अगर यह सच है, तो यह उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगा।
दीपिका पादुकोण को RAAKA के लिए कितने करोड़ मिल रहे?
Deepika Padukone की फीस को लेकर रिपोर्ट्स में दावा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 25 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। अगर यह आंकड़ा सही है, तो वे अपने को-स्टार अल्लू अर्जुन के मुकाबले सिर्फ 14 फीसदी रकम ले रही हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
'राका' के लिए रश्मिका मंदाना और बाकी स्टारकास्ट की फीस
Rashmika Mandanna को इस फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपए मिलने की खबर है। इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक Mrunal Thakur और Janhvi Kapoor भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकती हैं। हालांकि, उनकी फीस को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
'राका' के फर्स्ट पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज
Allu Arjun के बर्थडे पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें उनका लुक काफी मिस्ट्री और पावरफुल नजर आया। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "#AA22xA6 अब #Raaka है । खुद को तैयार करें एक ऐसी दुनिया के लिए, जो कल्पना से भी परे है।" यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।