आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' ने पहले मंडे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी गिरावट देखी। लगभग 100-150 करोड़ रुपये के बजट के बीच बनी यह मूवी 4 दिन में 40 करोड़ भी नहीं कूट सकी।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म 'अल्फा' ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी बढ़त दिखाई, लेकिन पहले सोमवार को इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर यह एक्शन थ्रिलर ने सोमवार पहले ही सोमवार को इस कदर धराशायी हुई कि यह 4 करोड़ रुपये के आंकड़े तक को नहीं छू सकी। अगर गिरावट के प्रतिशत का आंकड़ा देखें तो यह तीसरे दिन के मुकाबले 70.9 फीसदी है, जो फिल्म के लिए अच्छा संकेत नहीं है। हालांकि, वीकेंड के मुकाबले सोमवार को गिरावट पहले से तय मानी जा रही थी। अब ट्रेड की नजर इस बात पर है कि फिल्म वीकडेज में अपनी कमाई को कितना स्थिर रख पाती है।
Alpha Box Office Collection Day 4: पहले सोमवार को अल्फा का कितना कलेक्शन हुआ?
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'अल्फा' ने पहले सोमवार 3.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में किया। यह अब तक का फिल्म का सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन है। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म की भारत में नेट कलेक्शन कुल भारत नेट कमाई 37.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसमें उछाल आया और कमाई 11.50 करोड़ रुपये रही। रविवार को फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, सोमवार को सामान्य वर्किंग डे का असर साफ दिखाई दिया और कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'अल्फा' का कलेक्शन?
शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' ने चौथे दिन विदेशों में 1.50 करोड़ रुपए कमाए, जिसके चलते ओवरसीज मार्केट में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.30 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म ने ग्रॉस ₹45.34 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा'की ग्रॉस कमाई 63.64 करोड़ रूपये हो गई है।
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' के बारे में
'अल्फा' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कमान दो महिला एजेंटों के हाथ में है। हालांकि, ओपनिंग वीकेंड के मामले में यह फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे कमजोर शुरुआत साबित हुई। इससे पहले 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में शुरुआती दिनों में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब की ओर तेजी से बढ़ गई थीं।
शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं, ऋतिक रोशन ने कबीर धालीवाल के किरदार में कैमियो किया है। फिल्म की कहानी दो एलीट महिला एजेंटों के हाई-रिस्क मिशन पर आधारित है, जो एक खतरनाक दुश्मन से मुकाबला करती हैं। इसका बजट लगभग 100-150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
