MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • अकेले हनीमून पर गईं अनिल कपूर की पत्नी, जानें सुनीता कपूर की शादी का ये किस्सा

अकेले हनीमून पर गईं अनिल कपूर की पत्नी, जानें सुनीता कपूर की शादी का ये किस्सा

Anil Kapoor honeymoon secret interesting story: अनिल कपूर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि शादी से पहले सुनीता कपूर ने उनके सामने एक शर्त रखी थी। सुनीता ने साफ कर दिया था कि वह शादी के बाद किचन में काम नहीं करेंगी और वह कभी किचन में नहीं जाएंगी।

4 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 28 2026, 07:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
अकेले हनीमून पर गई अनिल कपूर की पत्नी, जानें सुनीता कपूर की शादी का ये किस्सा
Image Credit : instagram

अकेले हनीमून पर गई अनिल कपूर की पत्नी, जानें सुनीता कपूर की शादी का ये किस्सा

अनिल कपूर इन दिनों गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%: द अनिल कपूर शो’ को होस्ट कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ अपनी लव स्टोरी और शादी के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब सुनीता अकेले ही हनीमून पर चली गई थीं और वह उनके साथ नहीं जा पाए थे।

सुनीता अकेले गई थीं हनीमून पर

शो में कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ का जिक्र होने के बाद अनिल कपूर को अपने शुरुआती वैवाहिक जीवन का एक किस्सा याद आ गया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता कपूर अकेले हनीमून पर गई थीं। अनिल कपूर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'सुनीता अकेले गई थी हनीमून पर, मैं साथ में नहीं गया था।' इसके बाद उन्होंने पत्नी के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए उन्हें अपने दिल की क्वीन बताया। अनिल ने कहा, ‘सुनीता ही मेरी क्वीन है और हमेशा रहेगी।’

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
शादी से पहले सुनीता ने रखी थी एक खास शर्त
Image Credit : instagram

शादी से पहले सुनीता ने रखी थी एक खास शर्त

अनिल कपूर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि शादी से पहले सुनीता कपूर ने उनके सामने एक शर्त रखी थी। सुनीता ने साफ कर दिया था कि वह शादी के बाद किचन में काम नहीं करेंगी और वह कभी किचन में नहीं जाएंगी। अनिल ने बताया कि सुनीता की यह शर्त सुनने के बाद उन्होंने मन में तय किया कि उन्हें इतना सफल बनना है कि उनकी पत्नी को कभी किचन में जाने की जरूरत ही न पड़े। अनिल के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी ने शर्त रखी थी कि अगर उन्हें किचन में नहीं जाना पड़ेगा तभी वह उनसे शादी करेंगी। इसके बाद अनिल ने इसे अपनी जिम्मेदारी मान लिया। अभिनेता ने बताया कि आज तक सुनीता ने किचन में कदम नहीं रखा।

35
जब अनिल कपूर के पास नहीं थे पैसे
Image Credit : instagram

जब अनिल कपूर के पास नहीं थे पैसे

अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पुराने इंटरव्यू में अनिल कपूर ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ बातचीत में बताया था कि जब वह सुनीता से मिले थे, उस वक्त उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। सुनीता एक बैंकर्स की बेटी थीं और उस समय उनकी मॉडलिंग करियर भी अच्छा चल रहा था। वहीं अनिल खुद संघर्ष कर रहे थे। सुनीता को एक दोस्त से अनिल का नंबर मिला था और उन्होंने उन्हें प्रैंक कॉल किया था। हालांकि, इसी बातचीत के बाद दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई और दोनों डेट करने लगे।

अनिल ने बताया था कि उनकी कहानी फिल्मों जैसी नहीं थी। उन्होंने सुनीता को औपचारिक तौर पर गर्लफ्रेंड बनने के लिए नहीं कहा था, बल्कि दोनों को अपने रिश्ते का एहसास था। सुनीता को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि अनिल कौन हैं या उनका प्रोफेशन क्या है।

45
बस से मिलने जाते थे अनिल, सुनीता कहती थीं टैक्सी से आओ
Image Credit : instagram

बस से मिलने जाते थे अनिल, सुनीता कहती थीं टैक्सी से आओ

अनिल कपूर ने अपनी पुरानी यादों को शेयर करते हुए बताया था कि वह उस समय चेंबूर में रहते थे, जबकि सुनीता नेपियन सी रोड पर रहती थीं। अनिल उन्हें फोन करके कहते थे कि वह बस से आएंगे और करीब एक घंटे में पहुंच जाएंगे। इस पर सुनीता उन्हें जल्दी आने के लिए कहती थीं और टैक्सी से आने को बोलती थीं। अनिल के पास टैक्सी के पैसे नहीं होते थे। तब सुनीता उनसे कहती थीं कि वह बस आ जाएं और वह टैक्सी का खर्च संभाल लेंगी। यानी उस दौर में जब अनिल के पास पैसे नहीं थे, सुनीता उनके साथ खड़ी थीं और दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया।

55
10 साल की डेटिंग के बाद हुई शादी
Image Credit : instagram

10 साल की डेटिंग के बाद हुई शादी

अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने करीब एक दशक तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने 19 मई 1984 को शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने परिवार बसाया और आज उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की चर्चित सेलिब्रिटी लव स्टोरीज में गिनी जाती है। अनिल कपूर अक्सर अपनी पत्नी सुनीता के बारे में प्यार और सम्मान से बात करते नजर आते हैं। ‘इंडिया के टॉप 1%’ में सुनाया गया हनीमून का किस्सा भी उनके रिश्ते की इसी पुरानी और दिलचस्प कहानी की एक झलक है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘ये प्रेम मोल लिया’ पर शरवरी का ग्रेसफुल डांस, क्लासिक बॉलीवुड की दिखी झलक
Recommended image2
YCF Scholarship 2026: YRF ने बढ़ाया दायरा, Robotics-AI समेत 11 छात्रों को मदद
Recommended image3
'अदनान सामी को कहा पाकिस्तानी जासूस', समय रैना के शो में फिर मचा बवाल, जानें पूरा मामला
Recommended image4
Bigg Boss 20: काजी तौकीर की बीवी ने लिखी दिल छूने वाली बात, भाई ने खोले अनसुने राज
Recommended image5
कौन थीं निधि तिवारी? मौत से ठीक पहले आया आखिर किसका कॉल, जानें पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved