म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर और SRH की CEO काव्या मारन की शादी की चर्चाओं को नया बल मिला है। अनिरुद्ध के अंकल ने दोनों की शादी को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन लंबे समय से अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अब इन अफवाहों को नया मोड़ तब मिला, जब अनिरुद्ध के अंकल और दिग्गज एक्टर वाई. जी. महेंद्रन ने दोनों की शादी को लेकर बड़ा संकेत दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों की शादी होना लगभग तय है, हालांकि अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनिरुद्ध रविचंदर के अंकल ने शादी को लेकर दिया बड़ा संकेत

KPTV के लिए कुट्टी पद्मिनी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान वाई. जी. महेंद्रन ने अनिरुद्ध रविचंदर की जमकर तारीफ की और कहा कि वह बेहद शांत और जमीन से जुड़े इंसान हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस मौके पर उन्हें पहले से ही बधाई देना चाहता हूं। वह अपनी जिंदगी की एक बहुत बड़ी शादी में कदम रखने जा रहे हैं।" जब उनसे शादी की खबरों पर स्पष्ट सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे जो जानकारी दी गई है, उसके आधार पर यह लगभग तय है। दोनों शादी करने जा रहे हैं।"

काव्या मारन की भी की तारीफ

वाई. जी. महेंद्रन ने काव्या मारन की भी तारीफ करते हुए कहा, "काव्या बिल्कुल साधारण नहीं हैं। उन्होंने अपने पिता के बेहतरीन बिजनेस गुण विरासत में पाए हैं और बड़ी टीम को शानदार तरीके से संभालती हैं।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी सुझाव दिया कि दोनों भविष्य में म्यूजिक से जुड़ा कोई बिजनेस भी साथ कर सकते हैं।

कब हो सकती है शादी?

फिलहाल अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चाएं हैं कि दोनों स्पेन में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं, जिसके बाद चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इन खबरों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

अनिरुद्ध रविचंदर तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं। साउथ में कई सुपरहिट फिल्मों का संगीत देने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 'जवान', 'The Ba*ds of Bollywood'** समेत कई हिंदी प्रोजेक्ट्स के लिए संगीत तैयार किया है। अनिरुद्ध का परिवार भी फिल्म जगत से गहराई से जुड़ा हुआ है। सुपरस्टार रजनीकांत उनके फूफाजी हैं। उनकी बुआ लता की शादी रजनीकांत से हुई है। उनके परदादा के. सुब्रमण्यम 1930 के दशक के मशहूर फिल्ममेकर थे, जबकि उनकी ग्रैंड आंट डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम प्रसिद्ध क्लासिकल डांसर हैं।

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन देश के बड़े उद्योगपति कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं। इसके अलावा वह SA20 लीग की सनराइजर्स ईस्टर्न केप और The Hundred की सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी से भी जुड़ी हुई हैं।