पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने अपना नाम बदलकर 'अन्ना कोनिडेला' कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि शादी के बाद उन्होंने अपने पति का सरनेम अपना लिया है। उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई है।

Anna Lezhneva viral post: अन्ना लेझनेवा, जो रूस में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं, कोनिडेला परिवार की बहू बनने के बाद तेलुगु लोगों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण की पत्नी होने के नाते उनका एक खास मकाम है। लेकिन उनका विदेशी नाम शायद तेलुगु लोगों को उतना अपना नहीं लगता था। अब उन्होंने अपना नाम बदल लिया है और इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। तो अन्ना लेझनेवा का नया नाम क्या है? चलिए जानते हैं।

शादी के बाद अक्सर लड़कियां अपना सरनेम बदल लेती हैं। पवन कल्याण से शादी के बाद भी सब उन्हें अन्ना लेझनेवा ही बुलाते थे। अब उन्होंने खुद यह बात साफ कर दी है। उन्होंने सबसे रिक्वेस्ट की है कि उन्हें अब 'अन्ना कोनिडेला' कहा जाए। उन्होंने बताया कि पति का सरनेम अब उनके नाम का हिस्सा है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अन्ना ने लिखा, 'जल्द ही मेरा जन्मदिन आने वाला है। इसलिए एक बात साफ करने का यह सही समय है। जब से मैंने इंस्टाग्राम अकाउंट खोला है, तब से यह बात कहना चाहती थी। कई बार टाइप किया और डिलीट कर दिया। अब सही समय आ गया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'जब मैंने पवन कल्याण से शादी की, तो मेरा नाम अन्ना लेझनेवा था। लेकिन शादी के बाद मेरा नाम अन्ना कोनिडेला हो गया है। अब से मुझे अन्ना कोनिडेला ही बुलाएं।'

आंध्र के डिप्टी सीएम की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह नाम उनके लिए बहुत खास है। नाम बदलने की पोस्ट के साथ, अन्ना कोनिडेला ने अपने पति पवन कल्याण के साथ एक बहुत ही रेयर फोटो भी शेयर की है। यह फोटो उनकी शादी के तुरंत बाद रूस के सेंट पीटर्सबर्ग की है। इस तस्वीर में पवन और अन्ना दोनों काफी यंग और क्यूट लग रहे हैं। यह फोटो अब वायरल हो गई है।

पोस्ट हुआ वायरल

खुद को अन्ना लेझनेवा की जगह अन्ना कोनिडेला बुलाने की उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो गई है। पवन कल्याण के फैंस कमेंट कर रहे हैं, 'हमारी वदिनम्मा (भाभी) ने हमारे अन्नय्या (भैया) के लिए अपना नाम बदल लिया।' कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को 90 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं।