Emraan Hashmi Awarapan 2 Box Office New Records: इमरान हाशमी के लिए ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार कमबैक साबित हुई है। तीन दिनों के कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के लिए सिर्फ एक सफल कमबैक नहीं, बल्कि उनके करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है।

इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड बनाने की रफ्तार में है। एक्शन ड्रामा फिल्म ने तीसरे दिन भी शानदार कमाई करते हुए 2026 में बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा फिल्म ने भारत में तीन और बड़े मुकाम हासिल किए हैं। आइए जानते हैं तीसरे दिन ‘आवारापन 2’ ने कितनी कमाई की और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए।

2026 का तीसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ ने तीसरे दिन भारत में 26.82 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। स्वतंत्रता दिवस के जबरदस्त फायदे के बाद रविवार को भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी। खास बात यह रही कि तीसरे दिन की कमाई पहले दिन के 23.40 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रही। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से मुकाबला होने के बावजूद ‘आवारापन 2’ ने ज्यादा शो और मजबूत दर्शक संख्या के दम पर टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाए रखी। तीन दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 84.31 करोड़ रुपये हो चुका है। करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 39.31 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल कर लिया है। फिल्म को हिट का दर्जा पाने के लिए अब सिर्फ 5.69 करोड़ रुपये और चाहिए, जिसे वह जल्द हासिल कर सकती है। जीएसटी जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 99.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

और पढ़ें - रिया चक्रवर्ती के पिता को नौकरी से निकाला, पहली बार बताया सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद क्या-क्या झेला

भारत में दिन-वार नेट कलेक्शन

  • डे 1: 23.40 करोड़ रुपये
  • डे 2: 34.09 करोड़ रुपये डे
  • 3: 26.82 करोड़ रुपये
  • कुल: 84.31 करोड़ रुपये

2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म

‘आवारापन 2’ ने ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ते हुए 2026 में बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में इमरान हाशमी की फिल्म से आगे सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ हैं। 2026 की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड फिल्में-

  • धुरंधर 2: 466 करोड़ रुपये 
  • बॉर्डर 2: 129.89 करोड़ रुपये 
  • आवारापन 2: 84.31 करोड़ रुपये 
  • भूत बंगला: 67.21 करोड़ रुपये 
  • वेलकम टू द जंगल: 65.83 करोड़ रुपये

और पढ़ें - हेमा मालिनी हुईं सनी देओल के लिए इमोशनल, Batwara 1947 देखकर की पोते की तारीफ

2026 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

सिर्फ तीन दिनों में ‘आवारापन 2’ ने ‘ओ'रोमियो’ को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही दिशा पाटनी की को-स्टार वाली यह फिल्म 2026 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह जल्द ही ‘कॉकटेल 2’ के 104.53 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी पार कर सकती है। 2026 की टॉप 10 बॉलीवुड ग्रॉसर्स फिल्में-

  • धुरंधर 2: 1186.32 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2: 362.76 करोड़ रुपये
  • भूत बंगला: 199.23 करोड़ रुपये
  • धमाल 4: 177.66 करोड़ रुपये
  • वेलकम टू द जंगल: 137.93 करोड़ रुपये
  • कॉकटेल 2: 104.53 करोड़ रुपये
  • आवारापन 2: 84.31 करोड़ रुपये
  • ओ'रोमियो: 83.35 करोड़ रुपये
  • मैं वापस आऊंगा: 65.15 करोड़ रुपये
  • है जवानी तो इश्क होना है: 61.78 करोड़ रुपये

इमरान हाशमी की बतौर लीड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

‘आवारापन 2’ ने इमरान हाशमी के करियर में भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म सिर्फ तीन दिनों में उनकी बतौर मेन लीड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस मामले में फिल्म ने ‘बादशाहो’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 78.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। ‘आवारापन 2’ अब 84.31 करोड़ रुपये के साथ इमरान की लीड फिल्मों में सबसे ऊपर पहुंच चुकी है। इमरान हाशमी की बतौर लीड टॉप फिल्में-

  • आवारापन 2: 84.31 करोड़ रुपये
  • बादशाहो: 78.10 करोड़ रुपये
  • राज 3: 70.07 करोड़ रुपये
  • वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई: 55.47 करोड़ रुपये
  • मर्डर 2: 47.90 करोड़ रुपये
  • जन्नत 2: 42.50 करोड़ रुपये
  • हमारी अधूरी कहानी: 34.43 करोड़ रुपये
  • अजहर: 33.03 करोड़ रुपये
  • राज रीबूट: 30.29 करोड़ रुपये
  • जन्नत: 30.10 करोड़ रुपये

ऑल टाइम लिस्ट में इमरान की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

अगर इमरान हाशमी की मल्टी-स्टारर फिल्मों को भी शामिल किया जाए, तो ‘आवारापन 2’ उनके करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में इमरान की फिल्म से आगे सिर्फ ‘टाइगर 3’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ हैं। वहीं ‘आवारापन 2’ ने ‘द डर्टी पिक्चर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में इमरान हाशमी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में-

  • टाइगर 3: 286 करोड़ रुपये 
  • दे कॉल हिम ओजी: 194.15 करोड़ रुपये 
  • आवारापन 2: 84.31 करोड़ रुपये 
  • द डर्टी पिक्चर: 80 करोड़ रुपये 
  • बादशाहो: 78.10 करोड़ रुपये 
  • राज 3: 70.07 करोड़ रुपये 
  • वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई: 55.47 करोड़ रुपये 
  • मर्डर 2: 47.90 करोड़ रुपये 
  • जन्नत 2: 42.50 करोड़ रुपये 
  • हमारी अधूरी कहानी: 34.43 करोड़ रुपये

‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस डे 3 का पूरा हिसाब

  • बजट: 45 करोड़ रुपये
  • इंडिया नेट कलेक्शन: 84.31 करोड़ रुपये
  • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 99.49 करोड़ रुपये
  • आरओआई: 87.35 फीसदी
  • वर्डिक्ट: प्लस

तीन दिनों के कलेक्शन ने साफ कर दिया है कि ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के लिए सिर्फ एक सफल कमबैक नहीं, बल्कि उनके करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस उपलब्धियों में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। अब नजर इस बात पर है कि फिल्म सोमवार के बाद कितनी मजबूती से अपनी कमाई कायम रखती है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा कितनी जल्दी पार करती है।