Bantwara 1947 Box Office: सनी देओल की फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म के सामने फर्स्ट डे ही एक बड़ी चुनौती रहेगी। जानिए पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है सनी देओल-प्रिटी जिंटा की फिल्म।
'बंटवारा 1947' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आमिर खान प्रोडक्शंस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। पार्टिशन के बैकग्राउंड पर बेस्ड यह फिल्म ओपनिंग डे कितना कलेक्शन करेगी, ये सवाल हर किसी के मन में है।
बंटवारा 1947: फर्स्ट डे कितना हो सकता है कलेक्शन?
मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 'बंटवारा 1947' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन डबल डिजिट में कमाई कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ओपनिंग डे पर 10 से 13 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) के बीच रह सकती है। अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग को शानदार प्रतिक्रिया मिलती है, तो पहले दिन का कलेक्शन अनुमान से बेहतर भी हो सकता है। हालांकि, फिल्म की कमाई पर एक चुनौती भी है।
'आवारापन 2' से होगा सीधा मुकाबला
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला इमरान हाशमी और दिशा पटानी की 'आवारापन 2' से होगा। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच दर्शकों को लेकर मुकाबला देखने को मिल सकता है। सनी देओल इससे पहले भी पीरियड और देशभक्ति से जुड़े जॉनर की फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि 'बंटवारा 1947' भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर पाती है या नहीं।
Independence Day Weekend का मिलेगा फायदा
'बंटवारा 1947' को बॉक्स ऑफिस पर इंडिपेंडेंस डे वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद है। 14 अगस्त को रिलीज होने के कारण फिल्म को छुट्टियों और लंबे वीकेंड का लाभ मिल सकता है। अब देखना होगा कि यह फायदा फिल्म की ओपनिंग को कितना मजबूत बनाता है। यह पीरियड ड्रामा राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी है। फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सुपरहिट का तमगा पाने के लिए कितने करोड़ कमाई जरूरी
बता दें कि 'बंटवारा 1947' का बजट 70-80 करोड़ रुपए है। ऐसे में अगर फिल्म को सुपरहिट का तमगा पानी है तो इसे कम से कम 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करनी होगी। वैसे, सनी देओल की पीरियॉडिक ड्रामा फिल्मों का रिकॉर्ड रहा है कि वो बॉक्सऑफिस पर ज्यादातर शानदार कमाई करती हैं।


