- Home
- Entertainment
- 'मां बहन' सहित इस हफ्ते नेटफ्लिक्स में देखें 4 ब्लैक कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री फिल्में
'मां बहन' सहित इस हफ्ते नेटफ्लिक्स में देखें 4 ब्लैक कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री फिल्में
Netflix Black Comedy Movies: नेटफ्लिक्स पर कौन सी ब्लैक कॉमेडी फिल्में मर्डर मिस्ट्री का मजा देती हैं? 'टोस्टर' और 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' में कौन सी फिल्म ज्यादा रोमांचक है? वीकेंड पर देखने के लिए नेटफ्लिक्स की बेस्ट क्राइम-कॉमेडी कौन सी हैं?

मां बहन
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स में अगर ब्लैक कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री फिल्मे देखने की चाहत रखते हैं, तो 4 जून को मां बहन फिल्म देख सकते हैं। मां बहन' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रिश्तों, सामाजिक परिस्थितियों और अप्रत्याशित घटनाओं को डॉर्क कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म में कॉमेडी के साथ सस्पेंस दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

टोस्टर
फिल्म की कहानी एक कंजूस इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी में गिफ्ट किए गए एक टोस्टर को वापस पाने की जिद में पड़ जाता है। यह मामूली-सी जिद धीरे-धीरे अजीब घटनाओं, अपराध और हत्या से जुड़ जाता है। फिल्म शुरू में कॉमेडी दिखती है लेकिन धीरे-धीरे अलग प्लेटफॉर्म में आ जाती है।
और पढ़ें: शाहिद-कियारा का किसिंग सीन ? वायरल BTS वीडियो ने खोला फिल्ममेकिंग का सीक्रेट
मोनिका, ओ माई डार्लिंग
शानदार मर्डर मिस्ट्री और ब्लैक कॉमेडी फिल्म में मोनिका, ओ माई डार्लिंग नेटफ्लिक्स में देखें। युवा इंजीनियर के इर्द-गिर्द घूमने वाली कहानी में खतरनाक साजिश के साथ ही ट्विस्ट भी आते हैं, जो कहानी में बांधे रखते हैं। राजकुमार राव और हुमा कुरैशी की एक्टिंग की तारीफ इस फिल्म में खूब हुई थी।
हसीन दिलरुबा
रोमांस, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर फिल्म हसीन दिलरुबा अगर अब तक नहीं देख पाएं हैं, तो इस हफ्ते ये आपके लिए बेहतरीन फिल्म साबित हो सकती है।हत्या की जांच के दौरान कई रहस्य सामने आते हैं। तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी की दमदार परफॉर्मेंस वाली फिल्म अंत तक आपको बांधे रखेगी।
और पढ़ें: 'वह गोल्ड डिगर...', ललित मोदी ने बताई सुष्मिता सेन से ब्रेकअप की असली वजह!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।