शारदीय नवरात्र की आहट के साथ ही भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में देवी गीतों  के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अरविंद अकेला कल्लू ने अपना नया गाना रिलीज किया है, जिसके बोल ‘माटी के माई’ हैं। उनके चाहने वालों को यह गीत खूब पसंद आ रहा है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. शारदीय नवरात्र के आगमन पर देश भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू भी नवरात्र को लेकर बेहद उत्साहित हैं और मूर्तिकार बन मां दुर्गा के प्रतिमा का निर्माण करने में लग गए हैं। मूर्ति बनाते कल्लू का यह वीडियो अब वायरल भी हो रहा है। दरअसल, यह अरविंद अकेला कल्लू का नया देवी गीत माटी के माई का वीडियो है, जो रिलीज होने के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में कल्लू मूर्तिकार बन देवी दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं और गीत भी रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संगीत के जरिए भक्तों के बीच ला रहे मां दुर्गा की महिला

गाना माटी के माई के जरिए अरविंद अकेला कल्लू शक्ति की देवी मां दुर्गा के भक्तों के बीच उनकी महिमा को संगीत के जरिए ले जा रहे हैं। इसको लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने बताया कि हर साल वह देवी दुर्गा के गीत गाते हैं और जिसे दर्शकों का भी खूब प्यार और दुलार मिलता है। कल्लू ने कहा कि इस बार भी यह गाना बेहद खूबसूरत है और दर्शकों को यह खूब पसंद भी आएगा। उन्होंने कहा कि 9 दिन के उपवास के साथ मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है जिसमें संगीत के जरिए हम नवदुर्गा की स्तुति भी करते हैं हमारा यह गाना देवी दुर्गा के भक्तों को समर्पित है।

YouTube video player

कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ गाना ‘माटी के माई’

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू का गाना माटी के माई कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। प्रोड्यूसर आशु बाबा हैं।

कौन हैं अरविंद अकेला कल्लू?

26 साल के अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार हैं। उन्हें 'बोलता मुर्गावा कुकड़ू कू' जैसे भोजपुरी गानों के लिए जाना जाता है। 'कलुआ करोड़पति', 'कलुआ बड़ा सतावेला' और 'बलमा बिहार वाला 2' जैसी उनकी फ़िल्में भी दर्शकों के बीच चर्चित रही हैं।