कितनी पढ़ी लिखी हैं ये टॉप भोजपुरी एक्ट्रेसेस, फिल्मों ने छुड़ाई पढाई
भोजपुरी सिनेमा की चकाचौंध के पीछे, आपकी पसंदीदा हीरोइन की Educational qualification क्या है? अक्षरा सिंह से लेकर रानी चटर्जी तक, जानिए इन सितारों ने कितनी पढ़ाई की है।

Bhojpuri Actresses Education: भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी बिंदास अदाओं के लिए जानी जाती हैं। वे अपने टेलेंट के दम पर लाखों, करोड़ों की कमाई कर रही हैं। अक्सर फैंस के मन में ये सवाल उठता है कि वे कहां तक पढ़ी हैं। यहां हम उनके एजुकेशन के बारे जानकारी शेयर कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक्टिंग में इंटरेस्ट के चलते अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इस वजह से उनकी मुख्य पढाई 12 वीं पास मानी जाती हैं।
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 12 वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।
काजल राघवानी
भोजपूरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने गुजरात फिल्म इंडस्ट्री से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की है। हालांकि इससे पहले वे अपने होम टाउन में ग्रेजुएशन कंपलीट कर लिया था।
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी ने बीए पास है। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ "ससुरा बड़ा पईसा वाला" से अपनी शुरुआत की थी। ये सुपरहिट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई से विदाई ले ली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

