- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Holi Song 'देवरे विलेन हो जाई' ने उड़ाया गर्दा, ऐसा है अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना
Holi Song 'देवरे विलेन हो जाई' ने उड़ाया गर्दा, ऐसा है अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में युवा दिलों की धड़कन का खिताब रखने वाले सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने इस बार होली पर अपने गानों से तहलका मचा रखा है। उनके एक और नए गाना "देवरे विलेन हो जाई" ने रिलीज के साथ गर्दा उड़ा दिया है।

गाने को उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कल्लू के गानों की खास बात यह है कि उन्होंने गांव जवार में गाने जाने वाले होली गीतों को नए सिरे से नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस वजह से भी कल्लू के गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
देखा जाए तो अनंत म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज कल्लू का गाना 'देवरे विलेन हो जाई' बेहद कमर्शियल है और यह होली को अपने अंदाज में सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है। कल्लू इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज में रंग दिया है।
अरविंद कहते हैं कि “गाना 'देवरे विलेन हो जाई' मजेदार गाना है। यह गाना होली में लोगों को बेहद पसंद आएगा। हमने एक संपूर्ण मनोरंजन वाले गाने की प्रस्तुति आपके समक्ष रखी है।”
बकौल अरविंद, "उम्मीद करता हूं कि आप सभी से खूब प्यार आशीर्वाद देंगे और इससे बड़ा बनाएंगे।"
कल्लू ने कहा कि आगे भी होली पर उनके गानों की श्रृंखला आती रहेगी। हर एक गाना बेहद खास है। इसलिए आप उन सभी गानों को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।
आपको बता दें कि होली स्पेशल गीत "देवरे विलेन हो जाई" को जहां अरविंद अकेला कल्लू ने गया है वही इस गाने के संगीतकार श्याम सुंदर और गीतकार आशुतोष तिवारी हैं।
गाने को डायरेक्ट किया है - सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने। गाने के निर्माता विक्की यादव हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
और पढ़ें….
अमिताभ बच्चन की 6 अपकमिंग फ़िल्में, 81 की उम्र में लगा 1800 CR का दांव
सांस लेने में तकलीफ के बाद अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती? हुई एंजियोप्लास्टी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।