भोजपुरी हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार सिंगर, एक्टर खेसारीलाल यादव का नया गाना रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा है।  ये गाना आज यानि 7 फरवरी को ARG Film के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Khesarilal Yadav rubbed gulal on Neelu cheeks । भोजपुरी इंडस्ट्री में होली का त्यौहर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 8 मार्च को धुरेड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा। वहीं भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में होली की धूम अभी से देखने को मिलने लगी है। इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में शानदार होली गीत रिलीज किए जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भोजपुरी हिट मशीन हैं खेसारी लाल यादव

भोजपुरी हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार सिंगर, एक्टर खेसारीलाल यादव का नया गाना रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा है। खेसारीलाल का न्यू सांग गाल में गुलाल, आज यानि 7 फरवरी को ARG Film के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। इस गाने पर यूजर्स जमकर कॉमेन्ट भी कर रहे हैं।

इस बार की फागुन में कुछ नए और धुरेड़ी में रचे बसे होली गीत दर्शकों का मनोरंजन के लिए तैयार हैं। वहीं कि खेसारी लाल यादव के फैंस अभी से ही होली के रंग में सराबोर होने लगे हैं।

खेसारी लाल यादव और नीलू की जोड़ी ने मचाया तहलका 

: YouTube video player

खेसारीलाल यादव और नेहा राज के गाए होली धमाल सॉन्ग 'गाल में गुलाल' के म्यूजिक वीडियो में नीलू शंकर सिंह ने हुस्न का जलवा दिखाया है। इस वीडियो में नीलू के साथ खेसारीलाल यादव जमकर के होली खेलते दिख रहे हैं। इस गाने में देवर और भाभी के बीच होली दिखाई है। इसमें दोनों बीच जमकर हंसी ठिठोली हो रही है।

देवर भाभी के बीच की कैमेस्ट्री

देवर भाभी के बीच की शरारतों को अक्सर भोजपुरी फिल्मों के लिए मसाला की तरह इस्तेमाल किया जाता है। होली सांग्स में इस रिलेशन की झलक देखने को मिलती है। खेसारीलाल यादव ने इस सांग के बारे में कहा कि यह गाना सभी ऑडियन्स के लिए होली गिफ्ट है। इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिए।

ये भी पढ़ें -

'का लगता है पटा लोगे', स्नेहा उपाध्याय की क्लिप ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर, 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले

भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन शुक्ला के भाई रामकिशन शुक्ला का निधन