भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने 26 मार्च को आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस का शव बनारस के पास सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला। आकांक्षा दुबे ने आखिर क्यों खुदकुशी की, इसे लेकर फैंस उनके ब्वॉयफ्रेंड पर शक जता रहे हैं। 

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने 26 मार्च को आत्महत्या कर ली है। उनका शव बनारस के पास सारनाथ के एक होटल में मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा दुबे सारनाथ में होटल सोमेंद्र होटल में रुकी थीं, जहां उन्होंने खुदकुशी कर ली। आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर की थीं, जिन्हें देखने के बाद कतई ये नहीं कहा जा सकता कि वो खुदकुशी जैसा कदम भी उठा सकती हैं। वहीं, लोग इसके पीछे उनके ब्वॉयफ्रेंड को जिम्मेदार बता रहे हैं। आखिर कौन है वो शख्स, जिसे आकांक्षा की मौत की वजह माना जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समर सिंह के साथ शेयर की थीं फोटोज :

आकांक्षा दुबे धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही थीं। वो कई बार सिंगर समर सिंह के साथ अपनी रील्स शेयर करती थीं। उन्होंने समर सिंह के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम भी किया था। इसी साल वेलेंटाइन डे के मौके पर आकांक्षा दुबे ने समर सिंह के साथ दो पोस्ट शेयर की थीं। आकांक्षा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।

हालांकि, समर ने रिलेशनशिप की बात नहीं कबूली :

वहीं अपनी एक और पोस्ट में आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ पोज देती नजर आई थीं। हालांकि, समर सिंह ने कभी आकांक्षा के साथ अपने रिलेशनशिप की बात को कबूल नहीं किया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि आकांक्षा दुबे ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाली की 2 जैसी फिल्मों में काम किया था।

क्या आकांक्षा को मिला धोखा?

आत्महत्या करने के बाद आकांक्षा की एक पुरानी पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में आकांक्षा ने एक फोटो शेयर करते हुए कहा था- मोहब्बत तो तुझसे थी, लेकिन तेरी मोहब्बत ने जोर से खींच के तमाचा मार ही दिया मुझे। आकांक्षा की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स पूर रहे हैं कि उन्हें किसने धोखा दिया?

क्या डिप्रेशन में जी रही थीं आकांक्षा?

आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थीं। आकांक्षा भोजपुरी गानों पर रील्स बनाकर शेयर करती थीं। रिपोर्ट‌्स के मुताबिक, 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं, जिसके चलते वो लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस वो सम्मान नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था।

कौन हैं आकांक्षा दुबे?

आकांक्षा दुबे का जन्म 21 अक्टूबर, 1997 को यूपी के मिर्जापुर शहर में हुआ था। आकांक्षा को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। हालांकि, उनके माता-पिता उन्हें आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए आकांक्षा को शुरुआत में अपने घरवालों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। हालांकि, बाद में उनके पेरेंट्स इस बात के लिए मान गए थे।

ये भी देखें : 

ब्लैक मोनोकिनी में पलक तिवारी ने दिखाईं कातिल अदाएं