- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Collection Day 17: 'राजा शिवाजी' पर भारी 'भूत बंगला', 17 दिन में कूटे इतने CR!
Bhooth Bangla Collection Day 17: 'राजा शिवाजी' पर भारी 'भूत बंगला', 17 दिन में कूटे इतने CR!
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है। तीसरे वीकेंड में 'राजा शिवाजी' जैसी मूवी आने के बावजूद यह ना केवल मजबूत पकड़ बनाए हुए है, बल्कि नई फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है। जानिए भूत बंगला का तीसरे वीकेंड का कलेक्शन...

'भूत बंगला' ने 17वें दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'भूत बंगला' ने 17वें दिन यानी रिलीज के बाद तीसरे रविवार को लगभग 5.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया। तीसरे शनिवार के मुकाबले कमाई में 26.4 फीसदी का इजाफा हुआ है।
तीसरे वीकेंड में कैसा रहा 'भूत बंगला' का कलेक्शन
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' ने तीसरे वीकेंड में अपना दम दिखाया। इस फिल्म ने पिछले तीन दिन में 14 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। फिल्म के तीसरे वीकेंड के तीनों दिन की कमाई इस प्रकार रही :-
- तीसरा शुक्रवार : 4.50 करोड़ रुपए
- तीसरा शनिवार : 4.35 करोड़ रुपए
- तीसरा रविवार : 5.50 करोड़ रुपए
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन : 14.35 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Collection Day 3 : 'राजा शिवाजी' ने तीसरे दिन फिर मारी छलांग, 3 दिन में की इतनी कमाई
हिंदी बेल्ट में 'राजा शिवाजी' से ज्यादा कमा रही 'भूत बंगला'
इसी हफ्ते 1 मई को रितेश देशमुख स्टारर मराठी-हिंदी फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हुई है। लेकिन तीसरा वीकेंड होने के बावजूद 'भूत बंगला' इस नई फिल्म के हिंदी वर्जन से ज्यादा कमा रही है। रविवार को 'राजा शिवाजी' के हिंदी वर्जन ने लगभग 4.25 करोड़ रुपए कमाए, जो 'भूत बंगला' के मुकाबले लगभग 1.25 करोड़ रुपए कम है। आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' भी इसी हफ्ते आई है, जिसने रविवार को मामूली सी बढ़त के साथ लगभग 1.70 करोड़ रुपए कमाए। लेकिन इसका 3 दिन का कुल कलेक्शन (3.85 करोड़ रुपए) भी 'भूत बंगला' के तीसरे रविवार के मुकाबले कम है।
17 दिन बाद भारत में 'भूत बंगला' का कुल कलेक्शन
17 दिन बाद 'भूत बंगला' का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 142.50 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं फिल्म ने यहां ग्रॉस 169.27 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 'भूत बंगला' का वीकवाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-
- पहला हफ्ता : 84.40 करोड़ रुपए
- दूसरा हफ्ता : 43.75 करोड़ रुपए
- तीसरा हफ्ता : 14.35 करोड़ रुपए (पहले तीन दिन में, अभी 4 दिन बाकी)
कुल कमाई : 142.50 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Salman Khan को राजा शिवाजी में कैसे मिला रोल? बेहद दिलचस्प है पीछे की कहानी
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ ?
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार है। यहां इस फिल्म ने ग्रॉस 225.52 करोड़ रुपए कूट डाले हैं, जो बताता है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से ग्रॉस लगभग 56.25 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिनमें से 1.25 करोड़ रुपए 17वें दिन आए।
'भूत बंगला' की असली टेस्ट तीसरे सोमवार से
'भूत बंगला' की असली परीक्षा तीसरे सोमवार से शुरू होगी। देखना यह है कि तीसरे हफ्ते के वीक डेज में भी यह फिल्म कमाल दिखा पाती है या नहीं। लगभग 120 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू, वामिका गब्बी जीशू सेनगुप्ता और राजेश शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।