- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Collection Day 13: चौंकाने वाली है दूसरे बुधवार की कमाई, देखें टोटल कलेक्शन
Bhooth Bangla Collection Day 13: चौंकाने वाली है दूसरे बुधवार की कमाई, देखें टोटल कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज को 13 दिन हो गए हैं। इसकी कमाई में अब तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच प्रियदर्शन की फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है, जो चौंकाने वाला है। बता दें कि ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। 13वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
फिल्म भूत बंगला का 13वें दिन का कलेक्शन
sacnilk.com की रिपोर्ट के हिसाब से फिल्म भूत बंगला ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 2.55 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म के देशभर में 8570 शोज चलाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीकेंड पर कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें... Raja Shivaji Advance Booking: धड़ल्ले से बिक रहे रितेश देशमुख की फिल्म के टिकट, छापे इतने नोट
इंडिया में भूत बंगला ने कितना कमाया
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 123.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो ये 147.09 करोड़ तक पहुंच गया है।
भूत बंगला का लास्ट 5 दिन का बिजनेस
फिल्म भूत बंगला के लास्ट 5 दिन के कलेक्शन का आंकड़ों पर नजर डाले तो इसने 8वें दिन 5.75 करोड़, 9वें दिन 10.75 करोड़, 10वें दिन 12.50 करोड़ का कारोबार किया था। 11वें दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ और 12वें दिन 4.35 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म भूक बंगला के बारे में
भूत बंगला एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स-केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित है। 120 करोड़ के बजट वाली इस मूवी में अक्षय कुमार, परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी हैं।
ये भी पढ़ें... TOXIC Update: क्या इसलिए एक बार फिर टली यश की टॉक्सिक, नई रिलीज डेट पर सस्पेंस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।