- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Collection Day 20: दुनियाभर में 'भूत बंगला' की गूंज, बना डाला यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
Bhooth Bangla Collection Day 20: दुनियाभर में 'भूत बंगला' की गूंज, बना डाला यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने 19 दिनों में दुनियाभर में 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने के बाद 20वें दिन भी मजबूती दिखाई। यह वर्ल्डवाइड 250 करोड़+ कमाने वाली पहली नॉन-सीक्वल इंडियन हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है।

19वें दिन ‘भूत बंगला’ ने पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ लगातार तीसरे हफ्ते भी शानदार कमाई कर रही है। koimoi.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 2.95 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 163.51करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 192.94 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। वहीं ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है। 19 दिन में दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 250.09 करोड़ रुपए हो चुका था, जो इसे साल की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल करता है।
भारत और विदेश में कितना हुआ 'भूत बंगला' कलेक्शन?
‘भूत बंगला’ ने 20वें दिन भारत में लगभग 1.75 करोड़ रुपए कमाए और ओवरसीज मार्केट में इसकी कमाई लगभग 15 लाख रुपए रही। इसके साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब तक 165.26 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन किया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 194.29 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला और अब तक इसका ओवरसीज ग्रॉस 57.30 करोड़ रुपए हो गया है। इन सभी आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 251.59 करोड़ रुपए पहुंच गया।
‘भूत बंगला’ ने रच दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
250 करोड़ क्लब में पहुंचते ही ‘भूत बंगला’ ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह पहली ऐसी भारतीय हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है, जो किसी फ्रेंचाइजी या सीक्वल का हिस्सा नहीं है और फिर भी 250 करोड़ क्लब तक पहुंच गई। इससे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाली सभी फिल्में सीक्वल थीं।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शामिल
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ अब भारतीय हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की टॉप कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में ‘स्त्री 2’ 884.45 करोड़ रुपए के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद ‘भूल भुलैया 3’ ने 421.22 करोड़, ‘गोलमाल अगेन’ ने 310.67 करोड़ और ‘भूल भुलैया 2’ ने 260.49 करोड़ की कमाई की थी। अब ‘भूत बंगला’ 251.59 करोड़ के साथ तेजी से चौथे स्थान की तरफ बढ़ रही है।
‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय
फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेड सर्किल्स का मानना है कि आने वाले दिनों में कोई बड़ी हिंदी रिलीज नहीं होने की वजह से ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर खुला मैदान मिलने वाला है। ऐसे में फिल्म के लिए ‘भूल भुलैया 2’ का 260.49 करोड़ रुपए वाला रिकॉर्ड तोड़ना लगभग तय माना जा रहा है। अगर फिल्म यही रफ्तार बनाए रखती है, तो जल्द ही यह भारतीय हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
120 करोड़ के बजट में बनी 'भूत बंगला' की स्टारकास्ट बड़ी ताकत
‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, असरानी, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कॉमिक टाइमिंग और हॉरर एलिमेंट्स को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।