अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के कुल बजट का करीब 42% हिस्सा अक्षय कुमार की फीस के लिए खर्च हुआ है। इतना ही नहीं, उनकी फीस तब्बू से 20 गुना ज्यादा है। जानते हैं, फिल्म के बाकी कलाकारों को कितनी रकम मिली।  

Bhooth Bangla Star Cast Fees: अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में लौट रहे हैं। यह वही जॉनर है जिसे उन्होंने 'भूल भुलैया' के जरिए नई पहचान दी थी। अब उनकी नई फिल्म 'भूत बंगला' 16 अप्रैल को रिलीज हो रही है, जिसे लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी स्टार कास्ट की फीस भी काफी चर्चा में है, जो इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड को दिखाती है।

फीस में कटौती के बावजूद सबसे आगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपनी पिछली फिल्म जॉली LLB 3 के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की फीस ली थी। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी फीस में लगभग 28.5% की कटौती की है। मौजूदा समय में जब मिड-बजट फिल्मों को संभालना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में यह फैसला फिल्म के बजट को संतुलित रखने के लिए अहम माना जा रहा है।

अक्षय कुमार को ‘भूत बंगला’ के लिए मिली कितनी फीस

फीस कम करने के बावजूद अक्षय कुमार इस मूवी के सबसे महंगे कलाकार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह ‘भूत बंगला’ के लिए करीब 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। यह रकम फिल्म के बाकी सभी कलाकारों से काफी ज्यादा है।

अक्षय कुमार की फीस तब्बू से 20 गुना ज्यादा

तब्बू को इस फिल्म के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'औरों में कहां दम था' के लिए उन्हें करीब 3 करोड़ रुपये मिले थे, यानी इस बार उनकी फीस में करीब 16% की कमी आई है। दोनों की फीस का कम्पेरिजन करें तो अक्षय कुमार की 50 करोड़ रुपये की फीस, तब्बू की फीस से 20 गुना ज्यादा है।

फिल्म के कुल बजट का 42% हिस्सा अक्षय पर खर्च

‘भूत बंगला’ का कुल बजट लगभग 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार की 50 करोड़ रुपये की फीस फिल्म के कुल बजट का करीब 42% हिस्सा बनती है। यह दिखाता है कि फिल्म में लीड एक्टर का हिस्सा कितना ज्यादा होता है।

'भूत बंगला' के बाकी स्टार्स की फीस

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में बाकी कलाकारों की फीस भी सामने आई है। दिलचस्प बात यह है कि वामिका गब्बी की फीस कुछ अनुभवी कलाकारों से भी ज्यादा बताई जा रही है, जो इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड को दिखाता है।

  • वामिका गब्बी: 3 करोड़
  • परेश रावल: 2 करोड़
  • राजपाल यादव: 1–1.5 करोड़
  • जिशु सेनगुप्ता: 1 करोड़