Salman Khan Powerful Message: बिग बॉस 20 में ‘चूड़ियां पहन लो’ कमेंट पर सलमान खान ने सवाल उठाया। जानें उन्होंने चूड़ी, साड़ी और शक्ति को लेकर क्या दिल छू लेने वाली बात कही।

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने एक ऐसे कमेंट पर बात की, जो अक्सर महिलाओं से जुड़ी सुहाग की निशानी को कमजोरी के तौर पर पेश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शो में युंग डीएसए (हर्ष विजय मचारे) के ‘नौवारी, पैठणी और चूड़ियां पहन लो’ वाले कमेंट का जिक्र करते हुए सलमान ने सवाल उठाया कि आखिर चूड़ियां या साड़ी पहनना कमजोरी का सिंबल क्यों माना जाए? जानिए आखिर सलमान खान ने इस कमेंट को शेमफुल बताते हुए क्या कहा?

चूड़ियां कमजोरी का नहीं है सिंबल: सलमान खान

सलमान खान ने शो के दौरान कहा कि किसी पुरुष को नीचा दिखाने या उसकी कथित कमजोरी बताने के लिए ‘चूड़ियां पहन लो’ या महिलाओं के पहनावे से जुड़ी ऐसी बातें कहना एक पुरानी सोच को बढ़ावा देता है। कपड़े या आभूषण किसी व्यक्ति की ताकत या कमजोरी तय नहीं करते। सलमान ने आगे कहा कि अगर चूड़ियां पहनना कमजोरी माना जाता है, तो आप अपनी मां या बहन को कमजोर समझते हैं?

View post on Instagram
 

'चूड़ियां दुर्गा माता भी पहनती हैं'

सलमान अपनी बात कहते हुए केवल यही पर नहीं रुके। उन्होंने चूड़ियों की बात को धार्मिक संदर्भ से भी जोड़ा। एक्टर ने कहा कि चूड़ियां दुर्गा माता भी पहनती हैं और साड़ी भी दुर्गा माता के स्वरूप का हिस्सा है। ऐसे में महिलाओं से जुड़े इन प्रतीकों को कमजोरी से जोड़ना गलत है। भारतीय संस्कृति में साड़ी, चूड़ियां और अन्य पारंपरिक आभूषण सिर्फ पहनावे का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि कई महिलाओं के लिए परंपरा, पहचान और अभिव्यक्ति से भी जुड़े हैं। सलमान खान की कही बात इसी रूढ़ सोच पर सवाल उठाती है कि महिलाओं से जुड़ी चीजों को पुरुषों के लिए अपमान या कमजोरी के प्रतीक के तौर पर क्यों इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़ें: Bigg Boss 20: यंग DSA के भाई ने गौहर खान को दिया करारा जवाब, बोले- ‘एजुकेट योरसेल्फ

बिग बॉस के मंच से मिला एक बड़ा संदेश

भले ही बिग बॉस शो लोगों को इंटरटेन करता हो लेकिन इस मंच से देश के लोगों को एक बड़ा संदेश मिला है। ‘बिग बॉस’ जैसे बड़े मंच पर इस मुद्दे की चर्चा ने महिलाओं से जुड़े पहनावे और लैंगिक रूढ़ियों पर बातचीत का एक मौका दिया। ‘चूड़ियां पहन लो’ जैसे ताने को सामान्य मानने के बजाय उसके पीछे छिपी सोच पर सवाल उठाना जरूरी है।

और पढ़ें: 'ऐसे लोगों को जेल में डालो', सलमान खान 'बिग बॉस 20' में बात करते-करते किस पर भड़क उठे?