- Home
- Entertainment
- Bigg Boss 20 Video: सलमान खान ने गुल्लू से कराया कनिका को प्रपोज,दोनों ने किया रोमांटिक डांस
Bigg Boss 20 Video: सलमान खान ने गुल्लू से कराया कनिका को प्रपोज,दोनों ने किया रोमांटिक डांस
Bigg Boss 20 में कनिका मान और गुल्लू की बढ़ती नजदीकियां चर्चा में हैं। सलमान खान ने वीकेंड के वार में कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए बताते हैं, शनिवार को वीकेंड के वार में क्या कुछ हुआ।

‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर तकरार देखने को मिल रही है। जहां घर में आए दिन किसी न किसी बात पर बहस हो रही है, वहीं कनिका मान और गुल्लू उर्फ कुशल तंवर की बढ़ती नजदीकियां भी चर्चा में हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग अब घरवालों के साथ-साथ सल

सलमान खान ने गुल्लू से कहा- अंग्रेजी में करो प्रपोज
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलमान खान गुल्लू से कनिका को अंग्रेजी में प्रपोज करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। सलमान की बात मानकर गुल्लू अपने अंदाज में कनिका के सामने अंग्रेजी में अपनी बात रखने लगते हैं। गुल्लू का यह अंदाज देखकर कनिका काफी खुश नजर आती हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई देती है और वह गुल्लू के इस अंदाज को पसंद करती नजर आती हैं।
प्रपोजल के बाद दोनों ने किया डांस
गुल्लू के प्रपोज करने के बाद माहौल और भी मजेदार हो जाता है। इसके बाद कनिका और गुल्लू सबके सामने रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आते हैं। दोनों की यह बॉन्डिंग देखकर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी इस पल को एंजॉय करते दिखाई देते हैं। बता दें कि शनिवार और रविवार को वीकेंड के वार में सलमान खान नजर आते हैं और घरवालों की क्लास लगाते हैं और कुछ बेहतरीन मूमेंट भी शेयर करते हैं।
कौन हैं कनिका मान और गुल्लू उर्फ कुशल तंवर?
कनिका मान टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ और ‘बढ़ो बहू’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। वह म्यूजिक वीडियो और पंजाबी एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, गुल्लू उर्फ कुशल तंवर स्प्लिट्सविला 16 में दिख चुके हैं।
और पढ़ें: गुल्लू की गर्लफ्रेंड काइरा अनु कौन हैं? बिग बॉस 20 में कनिका मान संग बना रहे लव एंगल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।