बॉबी देओल पिछले कुछ सालों से अपनी फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी बीच उनकी फिल्म बंदर से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी की ये फिल्म अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

बॉबी देओल काफी समय से पर्दे से दूर हैं। हालांकि, ताजा जानकारी की मानें तो वो एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जोरदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बंदर काफी इंतजार के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए रिलीज हो रही है। बता दें कि फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर पहले ही धमाका कर चुकी है। 2025 के 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल प्रेजेंटेशन कैटेगरी में इसका प्रीमियर हुआ था और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया गया। अब इस साल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब रिलीज होगी बॉबी देओल की फिल्म बंदर

बॉबी देओल की फिल्म बंदर को देखने फैन्स बेताब हैं। कुछ मिनट पहले फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से बॉबी का खतरनाक लुक शेयर करते हुए मूवी रिलीज डेट रिवील की है। उन्होंने बताया कि फिल्म 22 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके द्वारा शेयर बॉबी का लुक काफी डरावना लग रहा है। बॉबी के न्यू पोस्टर लुक पर फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- गेम चेजिंग मूवी। सौरभ कुमार नाम के यूजर ने लिखा- बॉबी देओल की रेग्युलर खलनायक वाली भूमिकाओं से कुछ अलग देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि ये सिनेमाघरों में हमें चौंका देगी। कुछ ने लिखा इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। कुछ बोले ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। वहीं, कुछ दिलवाले इमोजी शेयर किए। बता दें कि मूवी के डायरेक्ट अनुराग कश्यप है और इसका लेखन सुदीप शर्मा-अभिषेक बनर्जी ने किया है। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, जितेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले बॉबी के साथ लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें... 135 मिनट की वरुण धवन की वो फिल्म, जिसमें विलेन से ज्यादा खतरनाक था हीरो

View post on Instagram

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट

बॉबी देओल आखिरी बार फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू में नजर आए थे। ये फिल्म 2025 में रिलीज हुई। इस तेलुगु फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में थे। आपको बता दें कि 2023 में आई फिल्म एनिमल से बॉबी ने जबरदस्त कमबैक किया था। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उन्हें एक के बाद एक तगड़ी फिल्में ऑफर हुईं। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे सुपरस्टार थलापति विजय के साथ फिल्म जन नायगन में नजर आएंगे। इसके अलावा वे यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा में भी दिखाई देंगे। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वााघ लीड रोल में हैं। इन दोनों ही फिल्मों में बॉबी के निगेटिव रोल देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें... यश की Toxic की वो 5 हीरोइन कौन? जिनकी मूवी टीजर में नहीं दिखी जरा सी भी झलक