2027 में ये 8 फिल्में मचाएंगी BOX OFFICE पर तहलका, एक का 5वां-एक का आएगा 3rd पार्ट
बॉलीवुड की कई धमाकेदार फिल्में आने वाले समय में सिनेमाघरों में देखने मिलेगी। इस पैकेज आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल नहीं बल्कि 2027 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आएंगी। इनमें एक्शन के साथ हॉरर-कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में भी होंगी।

2027 में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका
2027 में सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन , रणबीर कपूर और रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आने वाले हैं। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…
सलमान खान की फिल्म SVC63
सलमान खान 2027 में भी धमाका करेंगे। हाल ही में उन्होंने साउथ डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है और वे एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। 2027 में आने वाली इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा लीड रोल में होगी।
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 2
रणबीर कपूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट जहां 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा तो दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
अजय देवगन की गोलमाल 5
अजय देवगन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 में नजर आएंगे। इस मल्टी स्टारर फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल प्ले करेंगे। फिल्म 2027 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी इसकी डेट कन्फर्म नहीं है।
विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर पहले इसी साल आ रही थी, लेकिन अब ये 21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। फिल्म में विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं।
जॉन अब्राहम की फिल्म फोर्स 3
जॉन अब्राहम अपनी फोर्स फ्रेंचाइजी की फिल्म फोर्स 3 लेकर आ रहे हैं। हर्षवर्धन राणे के साथ वाली ये फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय
रणवीर सिंह डायरेक्टर जय मेहता की फिल्म प्रलय में नजर आएंगे। जॉम्बी थीम पर बन रही इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। ये मूवी 2027 में रिलीज होगी।
अक्षय कुमार की फिल्म भागम भाग 2
अक्षय कुमार अपनी मोस्ट कॉमेडी फिल्म भागम भाग का दूसरा पार्ट ला रहे हैं। परेश रावल और मनोज बाजपेयी के साथ वाली ये फिल्म भी 2027 में रिलीज होगी।
राजकुमार राव की फिल्म दादा
क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक दादा में राजकुमार राव नजर आएंगे। इस मूवी की ज्यादा जानकारी अवेलेबल नहीं है। ये भी 2027 में ही आएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।