सलमान खान से रश्मिका मंदाना, वो 5 स्टार, शादी से पहले ही टूट गई थी जिनकी सगाई
दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता की मानें तो अतीत में एक बार उनकी सगाई हुई थी, लेकिन मंगेतर ने ऐन मौके पर रिश्ता तोड़ दिया। वैसे बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी सगाई तो हुई, लेकिन कभी रिश्ता शादी की दहलीज तक नहीं पहुंच सका। डालिए इन पर एक नज़र.…

सलमान खान-संगीता बिजलानी
सलमान खान ने 1990 के दशक में फेमिना मिस इंडिया रहीं एक्ट्रेस और मॉडल संगीता बिजलानी को डेट किया था। उनकी सगाई हो चुकी थी। 1994 में उनकी शादी के कार्ड भी छप चुके थे। लेकिन शादी से एक महीने पहले संगीता को पता चला कि सलमान सोमी अली के साथ रिश्ते में हैं और उन्हें धोखा दे रहे हैं तो उन्होंने यह रिश्ता तोड़ दिया। सलमान खान 60 की उम्र में भी कुंवारे हैं, जबकि संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी, जिनसे 2010 में उनका तलाक हो गया।
2.रश्मिका मंदाना-ऋषभ शेट्टी
रश्मिका मंदाना उस वक्त सिर्फ 21 साल की थीं, जब 2017 में उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'किरिक पार्टी' के को-स्टार रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। लेकिन कम्पैटिबिलिटी इश्यूज़ का हवाला देते हुए साल भर बाद ही सितम्बर 2018 में दोनों ने सगाई तोड़ने का फैसला लिया। रश्मिका अब विजय देवरकोंडा के साथ शादी करने जा रही हैं। जबकि रक्षित के रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
3.अभिषेक बच्चन- करिश्मा कपूर
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें बर्थडे पर हुई थी। खुद बच्चन और कपूर फैमिली ने एक पारिवारिक सेरेमनी में इसका ऐलान किया था। लेकिन 2003 की शुरुआत में ही उनका रिश्ता टूट गया। बाद में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की और अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के साथ सेटल हो गए।
4. अक्षय कुमार- रवीना टंडन
अक्षय कुमार और रवीना टंडन 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' में साथ काम करने के बाद प्यार में पड़ गए थे। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन 1998 में उनका ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना ने दावा किया था कि अक्षय ने उनसे काम करने के लिए मना किया है। लेकिन वे अपने एक्टिंग करियर के ज्यादा करीब थीं, जिसके चलते उन्होंने अक्की से रिश्ता तोड़ लिया।
5.विवेक ओवेरॉय- गुरप्रीत गिल
विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल ने 2000 के दशक के शुरुआत में सगाई कर ली थी। लेकिन शादी की दहलीज तक पहुंचने से पहले ही उनका रिश्ता टूट गया। बाद में विवेक ने 2010 में प्रियंका अलवा से शादी की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।