MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बीमारी ने ऐसी कर दी आमिर खान के भांजे की हालत, पहचान पाना हो गया मुश्किल

बीमारी ने ऐसी कर दी आमिर खान के भांजे की हालत, पहचान पाना हो गया मुश्किल

एंटरटेनमेंट डेस्क. आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे काफी दुबले नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फोटोज में इमरान को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। कैप्शन में इमरान ने कुछ खुलासे किए हैं…

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Oct 07 2023, 09:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Instagram

इमरान खान की इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा

इमरान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "मैं हमेशा से पतला रहा हूं। मैं हाइपर मेटाबोलिक लोगों में से एक हूं। मैं जो भी कंज्यूम करता हूं, वह मेरी बॉडी बर्न कर देती है। अरे नहीं, कितना भयानक कष्ट है। जब मैं टीनऐज में था, तब मेरे आसपास के लड़के जिम जाने लगे थे और वर्कआउट करते लगे थे। उन्होंने एक्सपैंड शुरू किया। उनके बाइसेप्स उनकी टी-शर्ट्स की स्लीव्स में खिंचाव ला रहे थे। मैंने S-साइज के कपड़े पहने, फिर भी मेरी स्लीव्स ढीली थीं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : Instagram

इमरान खान डेब्यू फिल्म के दौरान पहनते थे डबल लेयर के कपड़े

इमरान खान की मानें तो उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के लिए मसल्स फुलाने की जरूरत नहीं पड़ी थी। उनके मुताबिक़, इस फिल्म के लिए उन्होंने जो कपड़े पहने थे, वे डबल लेयर के थे। वे लिखते हैं, "मुझे जय सिंह राठौर (जाने तू या जाने ना) के रोल के लिए मस्कुलर बनने की जरूरत नहीं पड़ी थी। लेकिन मुझे यकीन था कि मैं पतला था। यही वजह है कि पूरी 'जाने तू या जाने ना' में जय ज्यादातर टाइम डबल लेयर के कपड़ों में दिखाई देता है।"

37
Image Credit : Instagram

इमरान खान की लाइफस्टाइल में वर्कआउट शामिल हुआ

इमरान खान ने अपनी दूसरी फिल्म 'किडनैप' के लिए जिम जाना और बॉडी बनाना शुरू किया। उन्होंने अगले कुछ सालों तक अपनी बॉडी पर काम किया। लेकिन फिल्ममेकर्स उन्हें उनकी फिल्मों की शूटिंग से पहले मसल्स फुलाने के लिए कहते रहे। वे कहते हैं, “अगले कुछ सालों के लिए बॉडी को तराशना और उसे मेन्टेन रखना मेरी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया। मैंने नियमित रूप से काम किया, लेकिन मुझे फिर भी यह सुनना पड़ता था कि शूटिंग से पहले आप थोड़ा वजन बढ़ा लेंगे ना। आप कमज़ोर दिख रहे हैं। आप छोटे लड़के की तरह दिख रहे हैं, आदमी जैसे नहीं। और हीरोइन आपसे बड़ी दिख रही है।”

47
Image Credit : Instagram

इमरान खान ने मसल्स बनाने के लिए स्टेरॉयड्स लिए 

इमरान आगे लिखते हैं, “बिना न्यूट्रीशन के एक्सरसाइज का कोई मतलब नहीं। एक दिन में 6 बार खाना। कुल 4000 कैलोरी। चिकन ब्रेस्ट, एग वाइट, शकरकंद, ओट्स, अलसी के बीज, सभी अच्छी चीजें। लेकिन ये सभी मेरे बाइसेप्स को उन हीरोज की तरह दिखाने के लिए पर्याप्त नहीं थे, जिन्हें मैंने पर्दे पर देखा था। इसलिए मुझे मट्ठा प्रोटीन, क्रिएटिन, न्यूसीन, ग्लूटामाइन, L-कार्नीटाइन और आखिर में एनाबोलिक स्टेरॉयड्स की जरूरत थी।”

57
Image Credit : Instagram

इमरान खान डिप्रेशन का शिकार हुए

इमरान ने इसी पोस्ट में खुलासा किया है कि बीते कुछ सालों में वे डिप्रेशन से जूझे और एक बार फिर दुबले हो गए। क्योंकि उन्होंने वर्कआउट करना बंद कर दिया था। उनके मुताबिक़, इस दौरान पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचीं, जिनसे उनकी सेहत को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। वे लिखते हैं, "जब मेरी तस्वीरें खींची गईं तो मेरी सेहत को लेकर बहस छिड़ गई और मेरे ड्रग्स लेने के कयास लगने लगे। मुझे ऐसी हालत में किसी के द्वारा देखे जाने पर शर्मिंदगी महसूस होने लगी। इसलिए मैं और पीछे हट गया।"

67
Image Credit : Instagram

इमरान खान वर्कआउट पर फिर दे रहे ध्यान

इमरान खान ने अब एक बार फिर एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया है और अपनी सेहत पर ध्यान देने लगे हैं। वे लिखते हैं, "यह मुश्किल यात्रा रही है। लेकिन इन दिनों मैं पहले से बेहतर हो रहा हूं। मैं अपने पुराने दोस्त प्रवीण टोकस के साथ वर्कआउट करता हूं, जो मेरी सेहत को प्राथमिकता देता है और मुझे अखरोट और हल्दी जैसे सप्लीमेंट खिलाता है। जहां अब भी मैं उन सुपरहीरो मसल्स वाले लोगों से जलता हूं तो वहीं अपने आप के बारे में बुरा महसूस नहीं करता।"

77
Image Credit : Instagram

इमरान खान की आने वाली फ़िल्में

इमरान खान को पिछली बार फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में देखा गया था, जो 2015 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे OTT प्लेटफॉर्म पर अब्बास टायरवाला के साथ एक वेब सीरीज से वापसी करने वाले हैं। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें…

'नशे में धुत' आमिर खान का VIDEO वायरल, लड़खड़ाए तो लोग बोले- PK है क्या?

2023 में सबसे ज्यादा पसंद की गईं 5 फ़िल्में, नं. 1 'ग़दर 2' ,'पठान' नहीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
आमिर खान
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ranabaali Collection Day 1: पहले ही दिन सुस्त पड़ी 'राणाबाली', 'जेलर 2' के सामने कमा पाई सिर्फ इतने
Recommended image2
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में डायन का रहस्य या कॉमेडी का गड़बड़झाला?
Recommended image3
'भगवान उनका...'. नाना पाटेकर की मौत पर तांडव कर रहीं तनुश्री दत्ता पर पहली बार बोले बेटे मल्हार
Recommended image4
‘नाना पाटेकर नर्क पहुंचा या नहीं?’, तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, श्मशान घाट में भगवान ने दिया ये जवाब
Recommended image5
भांजे इमरान खान को कहा गया, 'देश से निकलो' तो भड़की आमिर खान की Ex, ऋतिक रोशन की GF भी नाराज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved