- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बॉलीवुड की वो अधूरी कहानियां, जब सगाई के बाद भी नहीं बंधे शादी के बंधन में
बॉलीवुड की वो अधूरी कहानियां, जब सगाई के बाद भी नहीं बंधे शादी के बंधन में
बॉलीवुड के कई सितारों की सगाई टूट चुकी है। अभिषेक बच्चन से लेकर रश्मिका मंदाना तक, कई कलाकारों ने सगाई के बाद अपने रिश्ते तोड़ दिए। आइए जानते हैं इन अनसुने किस्सों के बारे में।

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
अभिषेक बच्चन की पहले शादी करिश्मा कपूर से होने वाली थी। दोनों की सगाई भी हो गई थी। हालांकि, किसी कारण यह टूट गई थी और फिर दोनों ने कही और शादी कर ली।
रश्मिका मंदाना-रक्षित शेट्टी
पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की कुछ साल पहले सगाई रक्षित शेट्टी से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।
सलमान खान-संगीता बिजलानी
एक समय था जब सलमान खान और संगीता बिजलानी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे और उन्होंने सगाई तक कर ली थी। लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया।
रवीना टंडन-अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और उन्होंने छुपकर सगाई कर ली थी। हालांकि, बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।
उपेन पटेल-करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल बिग बॉस के बाद एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। इसके बाद दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

