बॉलीवुड के मशहूर कलाकार श्रेयस तलपड़े को 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं और एक्टर की एंजियोप्लास्टी कराई गई है। 

Shreyas Talpade. बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुके एक्टर श्रेयस तलपड़े के बारे में बड़ी खबर है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और इस वक्त वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की एंजियोप्लास्टी कराई गई है। बीती शाम उन्हें हार्ट अटैक आया और तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। श्रेयस की हेल्थ बुलेटिन अभी जारी नहीं की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शूटिंग के वक्त आया हार्ट अटैक

रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस अय्यर फिल्म की शूटिंग करने के बाद जैसे ही फ्री हुए, अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे बेहोश हो गए। तब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित बेलेव्यू हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी करा दी गई है। बताया जा रहा है कि वे इस वक्त अपनी मूवी वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहे हैं और इसी फिल्म की शूटिंग के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

View post on Instagram

आखिर श्रेयस तलपड़े को क्या हुआ

बताया जा रहा है कि वे घर पहुंचे तो वाइफ से कहा कि कुछ ठीक नहीं लग रहा है और अच्छा फील नहीं कर रहे हैं। इसके बाद जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जाने लगा, तभी गिर गए। तुरंत उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जैसा कि आप जानते होंगे श्रेयस तलपड़े ने बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ फिल्मों में काम किया है।

श्रेयस तलपड़े की चर्चित फिल्में

श्रेयस अय्यर मूलरूप से मराठी अभिनेता हैं लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है। वेलकम टू सज्जनपुर और इकबाल उनकी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्में रही हैं। इसके अलावा शाहरूख खान के साथ ओम शांति ओम, जोकर जैसी फिल्में कर चुके हैं। हाउसफुल में भी श्रेयस के काम की काफी तारीफ हुई।

यह भी पढ़ें

वैष्णो देवी के बाद SRK ने इस मंदिर में टेका मत्था, बेटी सुहाना खान ने भी लिया आशीर्वाद