ऐश्वर्या राय का महिलाओं के अधिकारों पर बोलने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपनी इज्जत से समझौता न करें और अपने लिए हमेशा खड़ी रहें।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तलाक की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं। आए दिन कपल के तलाक की खबरों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी तलाक की खबरों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया। इसी बीच ऐश्वर्या राय का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चन बहू महिलाओं के साथ होने वाले शोषण की लेकर बात कर रही हैं। उन्होंने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐश्वर्या राय ने महिलाओं के हक की बात

ऐश्वर्या राय का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे महिलाओं के हक की बात करती नजर आ रही हैं। साथ ही वे यह भी कह रही है कि इज्जत से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। बता दें कि ऐश्वर्या राय ने महिलाओं के साथ सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ को लेकर बात की। वायरल वीडियो में वे कह रही हैं- महिलाओं को शोषण का सामना नहीं करना चाहिए। सड़क पर होने वाले हैरेसमेंट, आप इससे कैसे निपटती हैं? सामने वाले की आंख में देखने से बचकर? नहीं.. सीधे आंखों में आंखें डालकर देखें। अपना सिर ऊंचा रखें। खुद से कहें ये मेरा हक। अपनी इज्जत से समझौता न करें। खुद पर सवाल न उठाए और अपने लिए हमेशा खड़ी रहे। अपनी ड्रेस या लिपस्टिक को गलत न समझे, सड़क पर होने वाला उत्पीड़न या छेड़छाड़ आपकी गलती नहीं है। दरअसल, ऐश्वर्या ने ये वीडियो एक ब्रांड का प्रमोशन करते हुए शेयर किया है।

View post on Instagram

अभिषेक बच्चन ने की थी पत्नी की तारीफ

तलाक की अफवाहों के बीच हाल ही में अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि वे फिल्में इसलिए कर पाते हैं क्योंकि ऐश्वर्या बेटी की घर पर अच्छे से देखभाल करती हैं। बता दें कि ऐश-अभिषेक की शादी अप्रैल 2007 में हुई थी। कपल ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। इनमें से कुछ हिट भी रही है।

ये भी पढ़ें...

इटली में पति संग चौथा हनीमून मना रही सोनाक्षी सिन्हा, रोमांटिक PHOTOS

OTT पर इस वीक धमाका, आ रही 8 वेब सीरीज और फिल्में, 1 कमा चुकी 100Cr