- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अभिषेक बच्चन की इस एक गलती पर बिफर पड़ी थीं ऐश्वर्या राय, बेडरूम से दिखा दिया था बाहर का रास्ता
अभिषेक बच्चन की इस एक गलती पर बिफर पड़ी थीं ऐश्वर्या राय, बेडरूम से दिखा दिया था बाहर का रास्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क : अभिषेक बच्चन अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं । आज वे अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बाद उनकी लाइफ स्मूथ चल रही है। एक बार ऐश्वर्या उन पर इस कदर नाराज़ हो गई थी कि अभि को कमरे से बाहर कर दिया था।

47 साल के हो गए अभिषेक बच्चन
जया और अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक का जन्म मुंबई में 5 फरवरी 1976 को हुआ था। उन्होंने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी की थी।
ऐश ने अभिषेक को कर दिया था बेडरूम से बाहर
ऐश और अभि के बीच शायद ऐसा कोई मौका है जब दोनों के बीच विवाद या खटपट की खबरें सुनाई दी हो, लेकिन एक इंटरव्यु में अभिषेक ने सच बात बताई थी ।
दो दिन तक बेडरूम से कर दिया था बाहर
एक इंटरव्यु में अभिषेक ने खुद बताया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बात उन्हें दो दिन तक बेडरूम से बाहर कर दिया था। उन्हें इस दौरान हॉल में सोना पड़ा था।
कर्नल जेपीआर ने किया प्रभावित
अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी लीग की एक टीम के मालिक हैं। वहीं साल 2014 में अभिषेक की टीम ने प्रो-कबड्डी लीग में विनिंग टीम थी, इस जीत के बाद अभिषेक बच्चन किसी कार्यक्रम में कर्नल जेपीआर से मिले, इस दौरान अभिषेक ने देखा कि कर्नल जेपीआर ने उन्हें मिली तमाम ट्राफियों सबसे निचले खाने में सजाए हुए हैं।
ट्राफी नीचे रखने की बात आ गई थी पसंद
अभिषेक ने कर्नल से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि वे अपनी कामयाबी को सिर पर नहीं चढ़ने नहीं देना चाहते हैं। ये बात अभिषेक को जम गई थी।
सातवें आसमान पर पहुंच गया था ऐश्वर्या का गुस्सा
वहीं इस घटना से प्रभावित अभिषेक बच्चन ने अपने रूम में सजे अवार्ड्स को नीचे रख दिया, ये देखकर ऐश्वर्या का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।
अभिषेक की हर बात को कर दिया था दरकिनार
अभिषेक के लाख समझाने के बाद भी ऐश का गुस्सा शांत नहीं हुआ, उन्होंने तत्काल अभिषेक को अपने कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया था। इसके बाद दो दिनों तक दिल्ली 6 स्टार को हॉल में सोना पड़ा था।
अभिषेक- ऐश्वर्या जी रहे हैप्पी मैरिड लाइफ
हालांकि, बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी। अभिषेक वापस अपने बेडरूम में पहुंच गए, अब दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ हंसीखुशी जीवन जी रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।