सार

Ajay Devgn की रेड 2 में विलेन कौन होगा, इससे पर्दा उठ गया है। आपको बता दें कि डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म इसी साल 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ajay Devgn Film Raid 2 Villain: सलमान खान की सिकंदर के बीच अजय देवगन (Ajay Devgn) भी अपनी दहाड़ लगा रहे हैं। अजय अपनी अपकमिंग फिल्म रेड 2 (Raid 2) को लेकर एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। फिल्म को लेकर फैन्स में उत्साह देखा जा रहा है और वे मूवी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अजय ने फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए फिल्म से जुड़ा अपना पहला लुक रिवील किया था। लुक सामने आते ही फैन्स ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया था। ज्यादातर का कहना था कि अब उनसे फिल्म देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। अजय ने फिर एक धमाका किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि रेड 2 में विलेन कौन होगा। साथ ही पहला लुक भी शेयर किया है।

कौन है अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का विलेन

अजय देवगन अपनी फिल्म रेड 2 को लेकर काफी वक्त से चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी फिल्म में विलेन का किरदार कौन निभाएगा, इसका खुलासा हो गया है। रेड 2 में रितेश देशमुख विलेन बने हैं और फिल्म से जुड़ा उनका पहला लुक सामने आया है। फिल्म ने रितेश के कैरेक्टर का नाम दादा भाई है, जो एक राजनेता है। अजय ने रितेश का पहला लुक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर कर उन्होंने लिखा- कानून का मोहताज नहीं कानून का मालिक है दादा भाई। #Raid2 को 1 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में देखें। रितेश का लुक देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो फिल्म में एक पावरफुल नेता का किरदार निभाएंगे।

View post on Instagram
 

 

कब रिलीज होगी अजय देवगन की रेड 2

अजय देवगन की फिल्म रेड 2018 में आई थी। डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 40 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 153.62 करोड़ कलेक्शन किया था। अब 7 साल बाद इसी फिल्म का सीक्वल रेड 2 आ रहा है। रेड 2 इसी साल 1 मई को रिलीज हो रही है। बता दें कि अजय और रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी।