- Home
- Entertainment
- Bollywood
- एक तारीख-2 फिल्म और सुपरस्टार अजय देवगन-रणबीर कपूर में भिड़त, कौन बना BO सरताज
एक तारीख-2 फिल्म और सुपरस्टार अजय देवगन-रणबीर कपूर में भिड़त, कौन बना BO सरताज
अजय देवगन की फिल्म शिवाय और रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज को 19 साल पूरे हो गए हैं। दोनों एक ही तारीख यानी 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज हुईं थीं। दोनों फिल्मों में टॉप स्टार कास्ट थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चला, जानते हैं…

फिल्म शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल
2016 की दिवाली के मौके पर दो जबरदस्त फिल्में शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों के बीच धांसू टक्कर देखने को मिली थी। दोनों ही मूवीज में बॉलीवुड के टॉप स्टार्स ने काम किया था।
अजय देवगन की फिल्म शिवाय
फिल्म शिवाय 2016 में आई एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन और निर्माण अजय देवगन ने किया था। मूवी को अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था। इसकी कहानी संदीप श्रीवास्तव ने लिखी थी।
ये भी पढ़ें... 25 साल बाद ऐसे दिखते हैं मोहब्बतें के 9 स्टार्स, 2 गुमनाम-3 के पास सालों से काम नहीं
फिल्म शिवाय की स्टारकास्ट
फिल्म शिवाय में अजय देवगन के साथ सायशा सहगल, एरिका कार, अबीगैल अम्स, वीर दास, गिनीश कर्नाड और सौरभ शुल्का थे। फिल्म की शूटिंग मसूरी, बुल्गारिया और हैदराबाद में की गई थी।
फिल्म शिवाय का बजट-कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म शिवाय को 125 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 148.91 करोड़ कमाए थे। फिल्म को 2017 में स्पेशल इफेक्ट के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल भी शिवाय के साथ ही 2016 की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करन जौहर की इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया था। ये एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी।
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की स्टारकास्ट
फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थे। इसमें शाहरुख खान, फवाद खान, लीजा हैडन, इमरान अब्बास, आलिया भट्ट और नेहा धूपिया का कैमियो था। फिल्म की कहानी एक तरफा प्यार पर बेस्ड थी।
ऐ दिल है मुश्किल का बजट-कलेक्शन
डायरेक्टर करन जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का बजट 50 करोड़ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 239.67 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म को लंदन, पेरिस, वियना, ऑस्ट्रिया के साथ राजस्थान और मुंबई में शूट किया गया था।
ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की पहली GF, जो हाइट-खूबसूरती के बावजूद नहीं दिखा पाई जलवा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।