परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने और अक्षय कुमार द्वारा मुकदमा दायर करने के बाद, अक्षय ने हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और इसे कोर्ट में ही सुलझाया जाएगा।

Akshay Kumar breaks his silence on Hera Pheri 3 controversy: परेश रावल ने हाल ही में खुलासा किया कि वो अब हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं हैं। इस बात से परेश के फैंस से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट सभी शॉक रह गए। वहीं अक्षय कुमार ने भी परेश रावल पर मुकदमा कर दिया और उनसे 25 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा। हालांकि, अब तक अक्षय कुमार ने इस बारे में बात नहीं की थी, लेकिन फिल्म हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

अक्षय कुमार ने कहा, ‘मेरे को-स्टार के लिए फूलिश जैसे शब्द का इस्तेमाल करना सही नहीं है। मैं इसे सही नहीं मानता हूं। मैं 30-32 साल से उनके साथ काम कर रहा हूं। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो एक बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें बहुत एडमायर करता हूं और जो भी कुछ है मुझे नहीं लगता है कि उस बारे में बात करने के लिए ये सही जगह है, क्योंकि जो कुछ भी हुआ है वो बहुत ही सीरियस मामला है। इसे कोर्ट हैंडल करेगा तो मुझे नहीं लगता है कि इस बारे में बात करनी चाहिए।’

इस वजह से फूट-फूट कर रोने लगे थे प्रियदर्शन

'हेरा फेरी 3' के लिए परेश ने इस फिल्म को साइन करके साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, लेकिन फिर वो मेकर्स से और ज्यादा फीस मांगने लगे, जब मेकर्स ने उनकी इस डिमांड को नहीं पूरा किया, तो उन्होंने इसेमें काम करने से इनकार कर दिया। जब यह खबर फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने सुनी तो वो फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं सुनील शेट्टी भी यह खबर सुनकर शॉक रह गए थे। आपको बता दें के पहले पार्ट और दूसरे पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।