MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अक्षय कुमार ने इन 7 फिल्मों में किया डबल रोल, बॉक्स ऑफिस पर किसका कैसा रहा हाल?

अक्षय कुमार ने इन 7 फिल्मों में किया डबल रोल, बॉक्स ऑफिस पर किसका कैसा रहा हाल?

Akshay Kumar Double Role Movies: 58 साल के अक्षय कुमार 34 साल के करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी 7 फ़िल्में ऐसी हैं, जिनमें वे डबल रोल में नज़र आए हैं। जानिए कौन-सी हैं वो फ़िल्में और कैसा था उनका बॉक्स ऑफिस पर हाल...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Sep 09 2025, 01:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
जय किशन (1994)
Image Credit : Film

जय किशन (1994)

बॉक्स ऑफिस पर हाल : एवरेज से भी नीचे

सुनील अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय ने जय और किशन नाम के जुड़वां भाइयों का रोल निभाया था, जो अपने पिता की हत्या होने के बाद बिछड़ जाते हैं। इनमें जय अंधा है और जब उसे पता चलता है कि उसका एक जुडवां भाई भी है तो वह उसकी तलाश करता है, ताकि अपने पिता की मौत का बदला ले सके।

27
अफलातून (1997)
Image Credit : Film

अफलातून (1997)

बॉक्स ऑफिस पर हाल: फ्लॉप

गुड्डू धनोआ ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में अक्षय ने राजा और रॉकी नाम के हमशक्लों के किरदार निभाए हैं। राजा छोटा-मोटा चोर है और पूजा (उर्मिला मातोंडकर) से प्यार करता है। वह पूजा के पिता को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है, लेकिन इसी बीच उसके हमशक्ल रॉकी की एंट्री होती है जो कातिल है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब रॉकी राजा को ब्लैकमेल करनाम शुरू करता है और उसकी जगह ले लेता है।

इसे भी पढ़ें : 58वें बर्थडे पर किसका शुक्रिया अदा करते इमोशनल हुए अक्षय कुमार

37
8X10 तस्वीर (1997)
Image Credit : Film

8X10 तस्वीर (1997)

ओक्स ऑफिस पर हाल : डिजास्टर

नागेश कुकुनूर निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जुड़वां भाइयों जय और जीत का रोल निभाया है। जय तस्वीरों को देखकर अतीत के बारे में पता लगा सकता है। जब उसके पिता की रहस्मय तरीके से मौत हो जाती है तो वह उनके हत्यारों का पता लगाने के लिए अपनी एबिलिटी का इस्तेमाल करता है। जीत की एंट्री कहानी को और भी दिलचस्प बता देती है।

47
खिलाड़ी 420 (2000)
Image Credit : Film

खिलाड़ी 420 (2000)

बॉक्स ऑफिस पर हाल : डिजास्टर

नीरज वोरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दो भाइयों देव और आनंद मल्होत्रा का रोल निभाया है। ऋतु (महिमा चौधरी) देव से प्यार करती है और पिता की मौत के बाद उससे शादी कर लेती है। लेकिन जल्दी ही उसे एहसास होता है कि देव अलग तरह का इंसान है और उसके पिता की मौत के पीछे भी उसी का हाथ है। ऋतु देव को मार देती है। लेकिन इसी बीच आनंद की एंट्री कहानी में बड़ा ट्विस्ट ले आती है।

57
राउडी राठौर (2012)
Image Credit : Film

राउडी राठौर (2012)

बॉक्स ऑफिस पर हाल : ब्लॉकबस्टर

इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। कहानी के अनुसार अक्षय कुमार ने शिवा का रोल निभाया है, जो छोटी-मोटी चोरियां करता है। लेकिन जब कहानी में उसके हमशक्ल आईपीएस विक्रम सिंह राठौर की एंट्री होती है तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

67
खिलाड़ी 786 (2012)
Image Credit : Film

खिलाड़ी 786 (2012)

बॉक्स ऑफिस पर हाल : एवरेज

अक्षय कुमार ने फिल्म ने बहत्तर सिंह और तेहत्तर सिंह का रोल निभाया है। दोनों भाई हैं। इनमें बहत्तर पंजाब पुलिस का फर्जी सब इंस्पेक्टर है और दूसरा पंजाब पुलिस में कमिश्नर। दोनों की केमिस्ट्री जो गुल खिलाती है, वह मजेदार है। फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है।

77
हाउसफुल 4 (2019)
Image Credit : Film

हाउसफुल 4 (2019)

बॉक्स ऑफिस पर हाल : सुपरहिट

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी फिल्म पुनर्जन्म की कहानी बताती है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में हरीश सिन्हा उर्फ़ ‘हैरी’ और उसके पिछले जन्म के राजकुमार बाला देव सिंह का रोल निभाया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शोले वाले डायरेक्टर की 5 बवाली फिल्में, एक का रहा ऐसा गदर बना डाला धुरंधर रिकॉर्ड
Recommended image2
'फोड़ डाला-हिला डाला और मचाया गदर', पढ़ें Border 2 देखने वाले फैन्स के 8 सबसे धुरंधर रिएक्शन
Recommended image3
सनी देओल की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 डिजास्टर तो एक ने फोड़ा BOX OFFICE-कमाए 600Cr+
Recommended image4
Border 2 को पहले दिन लगा जोरदार झटका, सनी देओल की फिल्म के शो कैंसिल-पर क्यों?
Recommended image5
Border 2 Movie Review: इमोशनल करती है 'बॉर्डर 2' की कहानी, सनी देओल की एक्टिंग सब पर भारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved