Akshay Kumar की Housefull 5 में इन 5 हसीनाओं का जलवा, 3 नई एंट्री
Akshay Kumar Film Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफल 5 का टीजर बुधवार को जारी किया गया। बता दें कि फिल्म में 5 हीरोइनों का जलवा देखने मिलेगा। इसमें 2 पुरानी और 3 नई हीरोइन हैं।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म हाउसफुल 5 का टीजर बुधवार को रिलीज किया गया। फिल्म का टीजर काफी शानदार है। फिल्म इसी साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 के पूरे टीजर में 5 हसानाएं अपना जलवा दिखाती नजर आईं। हालांकि, इसमें से 2 तो पहले भी इस फ्रेंचाइजी में काम कर चुकी हैं। वहीं, 3 नई हीरोइन की एंट्री हुई है। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
फिल्म हाउसफुल 5 के टीजर में जैकलीन फर्नांडिज की झलक भी देखने मिली। वैसे, आपको बता दें कि जैकलीन इससे पहले हाउसफुल 2 और 3 में काम कर चुकी हैं।
नरगिस फखरी की झलक भी हाउसफुल 5 के टीजर में नजर आई। आपको बता दें कि नरगिस ने हाउसफुल 3 में काम किया था। मूवी में उनकी जोड़ी अभिषेक बच्चन के साथ थी।
हाउसफुल 5 में 3 नई हीरोइनों की एंट्री हुई है, इसमें चित्रागंदा सिंह भी है। चित्रागंदा ने कुछ फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास जलवा नहीं दिखा पाई।
सोनम बाजवा भी हाउसफुल 5 में नजर आएंगी। वे पंजाबी सिनेमा से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बाला और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए हैं।
बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रही सौन्दर्या शर्मा भी हाउसफुल 5 में अपनी अदाओं का जलवा दिखाती नजर आएंगी। उन्होंने थैंक गॉड में कैमियो किया था। हाउसफुल 5 उनके करियर की पहली बड़ी फिल्म है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

