अक्षय कुमार के नए रैप सॉन्ग 'महाकाल चलो' पर विवाद। पुरोहित संघ ने गाने के दृश्यों पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया। गाने में अक्षय शिवलिंग से लिपटे और भस्म से सराबोर दिख रहे हैं।

अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपना नया रैप सॉन्ग 'महाकाल चलो' रिलीज किया। इस गाने को उन्होंने पलाश सेन के साथ मिलकर आवाज़ दी है। महादेव की भक्ति का अक्षय कुमार का यह नया अंदाज़ ज्यादातर लोगों को पसंद आ रहा है। लेकिन इसमें फिल्माए गए सीन्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुरोहित संघ का आरोप है कि अक्षय के इस गाने के सीन सनातन धर्म का अपमान करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विवादों में घिरा अक्षय कुमार का गाना ‘महाकाल चलो’

अक्षय कुमार का गाना देखने के बाद पुरोहित संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने एक बयान जारी किया और कहा कि भगवान महाकाल की भक्ति अच्छी बात है। लेकिन फिल्मों और गानों में जिस तरह से उनका प्रदर्शन किया जाता है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने अक्षय कुमार के गाने के उन सीन्स पर आपत्ति जताई है, जिनमें वे शिवलिंग से लिपटे हुए हैं और भगवान पर चढ़ रहा पंचामृत और भस्म उनके ऊपर भी गिर रही है। महेश शर्मा ने कहा कि भस्म सिर्फ बाबा महाकाल को चढ़ती है। ऐसे में किसी स्टूडियो में शिव लिंग बनाकर उस पर भस्म चढ़ाते दिखाना सनातन धर्म का अपमान है।

यह भी पढ़ें : वो हीरोइन, जिसे अक्षय कुमार से हुआ प्यार, अब दोनों दोस्त तक नहीं

अक्षय कुमार ने शेयर किया 'महाकाल चलो' सॉन्ग

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 'महाकाल चलो' सॉन्ग शेयर करते हुए लिखा है, "शिव भक्ति में एक और कदम, Mahakal Chalo!. उम्मीद है कि जिस दिव्य अनुभव को मैंने गाते समय महसूस किया, वही आप भी महसूस करेंगे। #MahakalChalo, song out now" 

View post on Instagram

अक्षय कुमार और पलाश सेन के साथ इस गाने में विक्रम मोंट्रोस की आवाज भी सुनाई दे रही है। गाने के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं और गणेश आचार्य ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है।

यह भी पढ़ें : रफूचक्कर हो जाएगा मोटापा! बस फॉलो कर लो अक्षय कुमार की ये 4 TIPS

इंटरनेट यूजर्स ने अक्षय कुमार के गाने पर कैसे रिएक्ट किया

महाशिवरात्रि से ठीक पहले 'महाकाल चलो' गाना आया है। इसे देखकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "भगवान शिव पर पहला रैप सॉन्ग।" एक यूजर ने अक्षय कुमार को गाते देख लिखा है, "गाने के लिए आपका पैशन सरजी...अविश्वसनीय है।" एक यूजर ने लिखा है, "ऑल राउंडर हीरो।"